RSSB BCI, SCI Result 2026: राजस्थान बीसीआई, एससीआई और महिला सुपरवाइजर रिजल्ट 4 नवंबर तक जारी होने की उम्मीद
Saurabh Pandey | October 29, 2026 | 03:42 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी द्वारा राजस्थान बीसीआई, एससीआई और महिला सुपरवाइजर भर्ती रिजल्ट 4 नवंबर तक जारी होने की उम्मीद है। आरएसएसबी अध्यक्ष ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस बात की जानकारी दी है।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 4 नवंबर 2026 तक बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) का परिणाम 2026 घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और मेरिट सूची देख सकेंगे।
राजस्थान बीसीआई, एससीआई और महिला सुपरवाइजर रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और भर्ती पोर्टल पर अपने रोल नंबर या SSO ID का उपयोग करके रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट में दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक सूची और कट-ऑफ अंक शामिल होंगे।
आरएसएसबी के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर बताया है कि बोर्ड 4 नवंबर तक बीसीआई, एससीआई और महिला सुपरवाइजर परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की योजना बना रहा है। उन्होंने हालांकि मजाकिया लहजे में यह भी कहा है कि 4 नवंबर तक का प्लान है, न कि कंफर्म।
RSSB BCI, SCI Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “रिजल्ट” सेक्शन में जाएं।
- “सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर” या “बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर” के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी, इसमें अपना रोल नंबर खोजें।
- अब कट-ऑफ मार्क्स देखें, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।
RSSB BCI, SCI Result 2026: मेरिट लिस्ट
राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर मेरिट लिस्ट 2026 आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध होगी। बोर्ड द्वारा बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग से जुड़ी जानकारी जारी किए जाने की उम्मीद है।
RSSB BCI, SCI Exam 2026: परीक्षा कब हुई थी?
राजस्थान बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) की लिखित परीक्षा 22 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को हुई थी, जबकि अंतरिम उत्तर कुंजी 18 सितंबर 2026 को जारी की गई थी। यह भर्ती 3,951 रिक्त पदों के लिए है।
अगली खबर
]SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ी
योग्य उम्मीदवार अब 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने आवेदकों को अतिरिक्त समय देने के लिए यह समय-सीमा बढ़ाई है। इससे पहले, एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर थी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार