RSSB Exam Date 2025: आरएसएसबी ने आयुष अधिकारी और जमादार ग्रेड 2 परीक्षा कार्यक्रम किया जारी, जानें निर्देश
Abhay Pratap Singh | November 27, 2025 | 01:34 PM IST | 2 mins read
राजस्थान आयुष ऑफिसर परीक्षा 2025 और आरएसएसबी जमादार परीक्षा 2025 के लिए ई-प्रवेश पत्र उचित समय पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद/ होम्योपैथी/ यूनानी) संयुक्त सीधी भर्ती 2025 और जमादार ग्रेड 2 सीधी भर्ती 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, आरएसएसबी आयुष अधिकारी 2025 परीक्षा 26 दिसंबर को और राजस्थान जमादार ग्रेड 2 परीक्षा 27 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
आरएसएसबी ने जारी नोटिस में कहा कि, “आयुष अधिकारी और जमादार परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उचित समय पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।” आरएसएसबी जमादार ग्रेड 2 भर्ती के माध्यम से कुल 72 पद और राजस्थान आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 1,535 पद भरे जाएंगे।
RSSB Ayush Officer and Jamadar Grade 2 Exam Schedule 2025: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में उम्मीदवार आयुष ऑफिसर और जमादार ग्रेड 2 एग्जाम शेड्यूल जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | परीक्षा समय | परीक्षा मोड |
|---|---|---|---|---|
| 1 | संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद/ होम्योपैथी/ यूनानी) संयुक्त सीधी भर्ती - 2025 |
26 दिसंबर, 2025
(शुक्रवार) |
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक | सीबीटी/ टीबीटी/ ऑफलाइन |
| 2 |
जमादार ग्रेड 2 सीधी भर्ती परीक्षा - 2025
|
27 दिसंबर, 2025
(शनिवार) |
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
|
ऑफलाइन |
RSSB Ayush Officer, Jamadar Grade 2 Exam 2025: परीक्षा दिशानिर्देश
आरएसएसबी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है:
- अभ्यर्थियों को अपने पहचान पत्र में 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी फोटो को अपडेट करा लेना चाहिए, क्योंकि मूल पहचान पत्र की फोटो का अभ्यर्थी के चेहरे और फोटो से मिलान होना आवश्यक है।
- प्रत्येक प्रश्न के आगे पांच विकल्प दिए जाएंगे। ए, बी, सी और डी विकल्प उत्तर से संबंधित होंगे तथा ई विकल्प अनुत्तरीय प्रश्न के लिए है।
- पांचों विकल्पों में से किसी भी विकल्प को नीले बॉल पॉइंट पेन से नहीं भरने पर उस प्रश्न के अंक का एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा।
- 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में से किसी भी विकल्प को नहीं भरने पर अभ्यर्थी को उस परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए कोई एक विकल्प भरा है या नहीं, इसके लिए उम्मीदवारों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- आरएसएसबी ने परीक्षाओं के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करने की परीक्षार्थियों को सलाह दी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई