Rajasthan Platoon Commander Result 2025: राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती रिजल्ट अनुमोदित, जल्द होगा जारी
Saurabh Pandey | January 17, 2026 | 01:42 PM IST | 1 min read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 22 नवंबर, 2025 को प्लाटून कमांडर परीक्षा आयोजित की थी और अब रिजल्ट का इंतजार है।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को जारी किए जाने के लिए अनुमोदित कर दिया है। अब यह रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है।
आरएसएसबी अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी साक्षा की है। उन्होंने लिखा है कि बोर्ड ने मीटिंग में आज निम्नलिखित एजेंडा का अनुमोदन किया-
प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का प्रीडीवी रिजल्ट। इसी के साथ नवंबर 2025 तक की गई सभी परीक्षाओं के प्रीडीवी रिजल्ट डिक्लेयर किए जा चुके हैं। अब बचे हैं दिसंबर में हुई आयुष ऑफिसर भर्ती, जमादार भर्ती व अब चल रही L1 और L2
प्रोविजनल आंसर की हो चुकी है जारी
राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। आरएसएसबी ने 3 दिसंबर को प्लाटून कमांडर 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। प्राधिकरण ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 11 से 13 दिसंबर, 2025 तक ऑनलाइन और 11 से 15 दिसंबर, 2025 तक ऑफलाइन माध्यम से मौका दिया था।
Rajasthan Platoon Commander Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "परिणाम" या "लेटेस्ट न्यूज" सेक्शन पर जाएं।
- "प्लाटून कमांडर परिणाम 2025 या इसी तरह के शीर्षक वाले लिंक पर जाएं।
- RSSB प्लाटून कमांडर परिणाम पीडीएफ खोलने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और उसे सेव करें।
कटऑफ को प्रभावित करने वाले फैक्टर
- प्लाटून कमांडर के कुल रिक्त पदों की संख्या।
- लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर।
- परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या।
- नॉर्मलाइजेशन (यदि परीक्षा एकाधिक शिफ्टों में आयोजित की जाती है)।
- श्रेणीवार आरक्षण (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, आदि)।
अगली खबर
]MPESB ITI Training Officer Recruitment 2026: आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती आवेदन कल से शुरू, कुल वैकेंसी 1,120
ये पद इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग, प्लंबर (सिविल) और अन्य जैसे कई ट्रेड में उपलब्ध हैं। योग्य उम्मीदवार कल से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल