RSSB Answer Key 2025: आरएसएसबी ने विभिन्न परीक्षाओं की आंसर की जारी की, 19 मई तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | May 12, 2025 | 08:45 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 12 अप्रैल 2025 को दो चरणों जेल प्रहरी सीधी भर्ती-2024 परीक्षा आयोजित की थी, जिसके मास्टर प्रश्न पत्र तथा उनकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गई हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आज यानी 12 मई 2025 को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की आंसर की जारी कर दी है। इनमें जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा, सर्वेयर एंड माइन फोरमेन, जूनियर इंजीनियर परीक्षाएं शामिल हैं। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में शामिल किसी प्रश्न अथवा इसके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 17 मई 2025 से 19 मई 2025 तक अपनी आपत्ति बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।
बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके लिए परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी SSO आई.डी. के माध्यम से देय शुल्क ई-मित्र पेमेंट गेट-वे या ई-मित्र कियोस्क पर, जितने प्रश्नों पर आपत्तियां करनी है, उसके अनुसार प्रति प्रश्न 100 रुपये की दर से देय शुल्क का भुगतान करें।
अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। आपत्तियों के लिये पोर्टल पर Standard, Authentic पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाइन संलग्न करें। ऐसे प्रमाण के प्रत्येक पेज पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें।
परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर शामिल हैं। उनके प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिए गए विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गए मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्पों में भिन्न क्रम में हो सकता है। बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या और उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें।
Also read RSSB Revised Exam Dates 2025: आरएसएसबी ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया, जानें कब-कौन सी परीक्षा
RSSB Answer Key 2025: जूनियर इंजीनियर परीक्षा तिथियां
आरएसएसबी द्वारा 6, 7, 8, 10, 11 एवं 22 फरवरी को जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक/ विद्युत) (डिग्रीधारक) संयुक्त सीधी भर्ती-2024 (परीक्षा कोड-B129), जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक/विद्युत) (डिप्लोमाधारक) संयुक्त सीधी भर्ती-2024 (परीक्षा कोड-F167), जूनियर इंजीनियर (सिविल / कृषि) (डिग्रीधारक) संयुक्त सीधी भर्ती-2024 (परीक्षा कोड-C131), जूनियर इंजीनियर (विद्युत) (डिग्रीधारक) संयुक्त सीधी भर्ती-2024 (परीक्षा कोड-E185), जूनियर इंजीनियर (विद्युत) (डिप्लोमाधारक) संयुक्त सीधी भर्ती-2024 (परीक्षा कोड-A139), जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक) (डिग्रीधारक) संयुक्त सीधी भर्ती-2024 (परीक्षा कोड-J163), जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक) (डिप्लोमाधारक) संयुक्त सीधी भर्ती-2024 (परीक्षा कोड-H135), जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिप्लोमाधारक) संयुक्त सीधी भर्ती-2024 (परीक्षा कोड-G161), जूनियर इंजीनियर (सिविल) (डिग्रीधारक) संयुक्त सीधी भर्ती-2024 (परीक्षा कोड-D137) एवं जूनियर इंजीनियर (कृषि) संयुक्त सीधी भर्ती-2024 (परीक्षा कोड-J119) आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं के मास्टर प्रश्न पत्रों तथा इनकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 12 अप्रैल 2025 को दो चरणों जेल प्रहरी सीधी भर्ती-2024 परीक्षा आयोजित की थी, जिसके मास्टर प्रश्न पत्र तथा उनकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गई हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल