Santosh Kumar | February 9, 2026 | 05:30 PM IST | 2 mins read
सीटीईटी परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं, जिसमें हर प्रश्न 1 अंक का होता है। सीटीईटी परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सीटीईटी फरवरी 2026 सेशन के लिए प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द ही जारी की जाएगी। सीटेट परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो पेपर में हुई। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। आंसर-की और उम्मीदवारों की स्कैन की गई ओएमआर रिस्पॉन्स शीट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी जाएगी, जिससे छात्र अपने उत्तर चेक कर सकेंगे और अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट प्रोविजनल आंसर की फरवरी के आखिरी हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है। पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर, यह आमतौर पर परीक्षा के 15-18 दिन बाद जारी की जाती है। उम्मीदवार ऑफिशियल अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
सीबीएसई ने अभी तक कोई ऑफिशियल तारीख घोषित नहीं की है। सीटीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ सीटेट रिस्पॉन्स शीट के साथ जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने द्वारा मार्क किए गए जवाब देख सकेंगे।
अगर उम्मीदवार आंसर की से सहमत नहीं हैं तो वे आपत्ति दर्ज सकते हैं। हर आपत्ति के लिए 1000 रुपये की फीस लगेगी, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा। आंसर की आपत्ति विंडो सक्रिय होने के बाद कुछ दिनों तक खुली रहेगी।
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीटीईटी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे-
सीटीईटी परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं, जिसमें हर प्रश्न 1 अंक का होता है। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के लिए 60% और आरक्षित कैटेगरी के लिए 55% है।
यह टेस्ट टीचर एलिजिबिलिटी के लिए अनिवार्य है, जो सरकारी स्कूलों में टीचर बनने के लिए जरूरी है। आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, CBSE फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।