Trusted Source Image

MP Board Class 12 Exam 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा कल से शुरू, गाइडलाइंस, शिफ्ट टाइमिंग जानें

Saurabh Pandey | February 9, 2026 | 03:44 PM IST | 2 mins read

सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में सुबह 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया जाएगा।

ओमपी बोर्ड में सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में सुबह 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
ओमपी बोर्ड में सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में सुबह 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) की तरफ से एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 कल 10 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी स्ट्रीम में लगभग 7 लाख छात्र शामिल होंगे। परीक्षा पहले दिन अंग्रेजी विषय के साथ शुरू होगी, जबकि 7 मार्च को हिंदी विषय के साथ समाप्त होगी।

एमपी बोर्ड हायर सेकंडरी परीक्षा 2026 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह 8 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले के बाद किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MPBSE Class 12 Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के सभी थ्योरी प्रश्नपत्र 80 अंकों के होंगे और सभी विषयों के प्रश्नपत्र की संरचना एक समान होगी। शेष प्रश्नपत्र में लघु, दीर्घ और अति दीर्घ उत्तर वाले प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। ये प्रश्न अनिवार्य हैं।

भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विज्ञान विषयों के लिए 20 अंक प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए निर्धारित हैं। वाणिज्य और मानविकी विषयों के लिए अतिरिक्त अंक विद्यालय स्तर पर आयोजित आंतरिक मूल्यांकन के माध्यम से दिए जाएंगे। गणित एकमात्र ऐसा विषय है जिसके थ्योरी प्रश्नपत्र में कुल 100 अंक होंगे।

MPBSE Class 12 Exam 2026: परीक्षा टाइम टेबल

परीक्षा दिन
परीक्षा की तिथि
कोड
विषय
मंगलवार
10.02.2026
052
अंग्रेजी
शुक्रवार
13.02.2026

210

140

430

631

530

1—फिजिक्स

2—अर्थशास्त्र

3—एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज

4—विज्ञान के तत्व — ELEMENTS OF SCIENCE

5—भारतीय कला का इतिहास

शनिवार
14.02.2026

832

163

164

1—बायोटेक्नॉलोजी

2—गायन वादन

3—तबला पखावज

सोमवार
16.02.2026
053
संस्कृत
मंगलवार
17.02.2026
162
ड्राइंग एण्ड डिजाइन
बुधवार
18.02.2026

220

110

310

410

510

610

1—रसायन शास्त्र — CHEMISTRY

2—इतिहास

3—बिजनेस स्टडीज

4—एली. आफ साईंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर

5—ड्राइंग एण्ड पेंटिंग

6—गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान

गुरुवार
19.02.2026
167
मनोविज्ञान
शुक्रवार
20.02.2026

-

833

987

1—NSQF के समस्त विषय

2—शारीरिक शिक्षा

3—A.I. (Artificial Intelligence)

शनिवार
21.02.2026

165

168

320

1—कृषि — AGRICULTURE

2—होम साइंस (कला समूह) — HOME SCIENCE (ANAT. PHYS. & HYGINS)

3—अकाउंटेंसी

सोमवार
23.02.2026
231
बायलॉजी
बुधवार
25.02.2026
150
गणित
गुरुवार
26.02.2026
130
राजनीति शास्त्र — POLITICAL SCIENCE
शुक्रवार
27.02.2026
151
इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस — INFORMATIC PRACTICES
सोमवार
02.03.2026
166
समाज शास्त्र — SOCIOLOGY
गुरुवार
05.03.2026

120

420

520

620

1—भूगोल — GEOGRAPHY

2—क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकल्चर — CROP PRODUCTION & HORTICULTURE

3—स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन — STILL LIFE & DESIGNE

4—शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य — ANATOMY PHYSIOLOGY & HEALTH

शुक्रवार
06.03.2026

055

054

उर्दू

मराठी

शनिवार
07.03.2026
051
हिन्दी

Also read RBSE Class 12th Exam 2026: आरबीएसई कक्षा 12 की 17 और 24 फरवरी की परीक्षा का समय बदला, बोर्ड सचिव की पुष्टि

MPBSE Class 12 Exam 2026: प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि

एमपी बोर्ड 12वीं के रेगुलर परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच संचालित की जाएगी। इनकी तिथियां तथा समय जानने के लिए प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से संपर्क करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications