RSSB Answer Key 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा की आंसर-की जारी; 15 मई से दर्ज की जा सकेंगी आपत्तियां
Santosh Kumar | May 13, 2026 | 07:22 PM IST | 2 mins read
अगर उम्मीदवारों को आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आंसर की में कोई गलती मिलती है, तो वे 15 से 17 मई तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आंसर-की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। किसी भी विसंगति की स्थिति में, उम्मीदवार बोर्ड द्वारा जारी की गई उत्तर कुंजी को चुनौती भी दे सकेंगे।
अगर उम्मीदवारों को आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आंसर की में कोई गलती मिलती है, तो वे 15 से 17 मई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आरएसएसबी ने इस बारे में अलग से नोटिफिकेशन जारी किया है।
RSSB Answer Key 2026: आंसर की ऑब्जेक्शन डेट और फीस
आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। आरएसएसबी ने निर्देश दिए हैं कि आंसर-की पर आपत्तियां सिर्फ तय समय सीमा के अंदर सबमिट की जा सकती हैं, और इसके लिए 100 रुपए प्रति प्रश्न फीस देनी होगी।
जिन उम्मीदवारों ने ऑफलाइन आवेदन किया और परीक्षा में शामिल हुए, वे 15 से 19 मई तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक, निर्धारित शुल्क के लिए पोस्टल ऑर्डर के साथ अपनी आपत्तियां बोर्ड कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
RSSB Answer Key 2026: आंसर की कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की सेक्शन पर क्लिक करें।
- आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आंसर की पीडीएफ लिंक दिखेगा।
- आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें, उत्तरों से मिलान करें।
बोर्ड ने प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये शुल्क तय किया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए एसएसओ आईडी से लॉगिन कर ई-मित्र पेमेंट गेटवे या ई-मित्र कियोस्क पर प्रति प्रश्न शुल्क जमा कर सकते हैं।
आपत्तियों के लिए, केवल मानक और प्रामाणिक पुस्तकों से ही साक्ष्य संलग्न करें। आवश्यक सहायक साक्ष्य के अभाव में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए, वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखें।
अगली खबर
]UPSC Answer Key 2025: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स आंसर की पेपर 1, 2 के लिए जारी, upsc.gov.in से करें डाउनलोड
उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर दोनों पेपरों की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इस घोषणा के साथ ही, लाखों उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का अवसर मिल गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा