Santosh Kumar | May 13, 2026 | 05:50 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी, अब सीएसई प्रारंभिक परीक्षाएं आयोजित करने के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर-की जारी करना शुरू करेगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 प्रीलिम्स के पेपर-I (सामान्य अध्ययन) और पेपर-II (सीएसएटी) की आधिकारिक आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर दोनों पेपरों की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इस घोषणा के साथ ही, लाखों उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का अवसर मिल गया है।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 की परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित की गई। वहीं सीएसई मुख्य परीक्षा 22 से 31 अगस्त तक हुई। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट राउंड के लिए बुलाया गया।
इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट जनवरी से अप्रैल 2026 तक आयोजित किए गए। परिणाम 6 मार्च को घोषित किया गया। आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी सेट्स (ए, बी, सी और डी) के लिए अलग-अलग आंसर-की उपलब्ध कराई हैं।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपीएससी आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
2025 की सिविल सेवा परीक्षा के लिए 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इनमें से 5,76,793 उम्मीदवार प्री परीक्षा में शामिल हुए। कुल 14,161 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की और मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफ़ाई किया।
इसके बाद, 2,736 उम्मीदवार पर्सनैलिटी टेस्ट के चरण तक पहुंचें। अंतिम सूची में, आयोग ने केंद्रीय सेवाओं (समूह ‘A’ और समूह ‘B’) में नियुक्ति के लिए 958 उम्मीदवारों- 659 पुरुषों और 299 महिलाओं- की अनुशंसा की।
यूपीएससी सीएसई 2026 प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को आयोजित की जाएगी। इस साल 900 से अधिक पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। प्री परीक्षा में कटऑफ अंकों से अधिक स्कोर करने वाले उम्मीदवार ही मेंस के लिए पात्र होंगे।
बयान में कहा गया है कि केवल वही अभ्यर्थी परीक्षा में पुनः शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 2021 की परीक्षा दी थी। राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने पिछले वर्ष अगस्त में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने का आदेश दिया था।
Santosh Kumar