Trusted Source Image

NEET Paper Leak 2026: नेपाल, बांग्लादेश की तरह 'Gen Z' सड़कों पर उतरें, पेपर लीक पर अरविंद केजरीवाल की अपील

Santosh Kumar | May 13, 2026 | 04:35 PM IST | 2 mins read

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अगर बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों में जेन जेड सरकारें बदल सकती है, तो भारतीय युवा भी पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित कर सकते हैं।"

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। ऐसा 4 बार हो चुका है।" (इमेज-एक्स/@ArvindKejriwal)
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। ऐसा 4 बार हो चुका है।" (इमेज-एक्स/@ArvindKejriwal)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को 'जेन जेड' से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि नीट परीक्षा पेपर लीक के कथित दोषियों को सजा मिले। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर बांग्लादेश और नेपाल के युवा राजनीतिक बदलाव ला सकते हैं, तो भारतीय छात्र भी जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दबाव डाल सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा परीक्षा पत्र बार-बार लीक होने की घटनाओं ने उम्मीदवारों का आत्मविश्वास हिला कर रख दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सीबीआई द्वारा अतीत में की गई जांचों के परिणामस्वरूप दोषियों को कड़ी सजा मिली है?

NEET Paper Leak 2026: अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "अगर बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों में जेन जेड सरकारें बदल सकती है, तो भारतीय युवा भी पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित कर सकते हैं।"

बता दें कि 'जेन जेड' उस पीढ़ी को कहा जाता है जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच का कोई निष्कर्ष नहीं निकलेगा, पिछले परीक्षापत्र लीक मामले में भी वह कुछ नहीं कर सकी थी।

अरविंद केजरीवाल ने 2014 से अब तक परीक्षा पत्र लीक होने की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इसने करोड़ों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं।

Also readNEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक माफिया के आगे कमजोर पड़ा सिस्टम, ‘अनियमितता’ के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन

NEET 2026 Paper Leak: 'आंदोलन की भाषा समझती है सरकार'

नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर, इससे पहले, मंगलवार (12 मई) को भी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। ऐसा 4 बार हो चुका है।"

केजरीवाल ने कहा, "जो लोग ठीक से एक परीक्षा भी आयोजित नहीं करवा सकते, वे सरकार कैसे चलाएंगे? यह पूरी तरह से मिलीभगत का मामला है। यह सरकार केवल 'आंदोलन' की भाषा समझती है, मैं परीक्षार्थियों के साथ खड़ा हूं।"

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications