RSSB 4th Grade Counselling 2026: माइंस व जियोलॉजी विभाग के लिए इन पर्सन काउंसलिंग 11 अगस्त को, निर्देश जारी
Santosh Kumar | August 6, 2026 | 06:02 PM IST | 1 min read
भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से चुने गए और खान एवं भू-विज्ञान विभाग में आवंटित उम्मीदवारों के लिए ज़िले/कार्यालय आवंटन के लिए व्यक्तिगत काउंसलिंग 11 अगस्त को सुबह 11 बजे निदेशालय परिसर में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने क्लास 4 कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 के तहत खान और भू-विज्ञान विभाग के लिए इन-पर्सन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग 11 अगस्त को होगी। आरएसएसबी ने इन पर्सन काउंसलिंग से संबंधित आदेश आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया है।
भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से चुने गए और खान एवं भू-विज्ञान विभाग में आवंटित उम्मीदवारों के लिए ज़िले/कार्यालय आवंटन के लिए व्यक्तिगत काउंसलिंग 11 अगस्त को सुबह 11 बजे निदेशालय परिसर में आयोजित की जाएगी।
RSSB 4th Grade Counselling 2026: काउंसलिंग संबंधी निर्देश जारी
सभी उम्मीदवारों के लिए तय समय और जगह पर काउंसलिंग के लिए आना जरूरी है। जो उम्मीदवार तय समय पर नहीं आएंगे, उन्हें पोस्टिंग की जगह या ज़िला चुनने का कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
काउंसलिंग के दौरान, उम्मीदवारों को पोस्टिंग के लिए ज़िला और ऑफ़िस अलॉट किया जाएगा। यह अलॉटमेंट मेरिट, प्रशासनिक सुधार विभाग के नियमों, समिति की सिफ़ारिशों और विभाग की जरूरतों के आधार पर किया जाएगा।
काउंसलिंग में वरियता के लिए अभ्यर्थियों द्वारा अभ्यावेदन/परिवेदना/प्रार्थना पत्र मय साक्ष्य के प्रस्तुत किया जा सकेगा, जिस पर अंतिम निर्णय विभाग का होगा।काउंसलिंग के लिए रिक्तियों की स्थिति अलग से प्रसारित की जाएगी।
काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पहचान के असली दस्तावेज (जिनमें से किन्हीं दो पर फ़ोटो हो) साथ लाने होंगे; काउंसलिंग प्रक्रिया में तभी शामिल होने दिया जाएगा जब उम्मीदवार की पहचान की पुष्टि हो जाएगी।
अगली खबर
]HTET Biometric Verification: एचटेट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन 10 अगस्त से शुरू, 22 जिलों में सेंटर, निर्देश जारी
यह प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त तक चलेगी। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर निर्देश और केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इसके अलावा, हरियाणा बोर्ड ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर भी एक प्रेस नोट जारी किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम