RSSB 4th Grade Answer Key 2025: आरएसएसबी ग्रुप डी आंसर की कब आएगी? एप्लीकेशन करेक्शन का कल अंतिम दिन
Santosh Kumar | October 15, 2025 | 08:59 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार ₹300 का शुल्क देकर ग्रुप डी आवेदन पत्र में फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता और ओटीआर जानकारी सहित बदलाव कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा आयोजित ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रोविजनल आंसर की जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड आंसर की 2025 पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जाएगी। यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक कई शिफ्टों में विभिन्न जिलों में आयोजित की गई। जिन उम्मीदवारों के आवेदन में त्रुटियां हैं, वे कल तक सुधार कर सकते हैं।
उम्मीदवार ₹300 का शुल्क देकर ग्रुप डी आवेदन पत्र में फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता और ओटीआर जानकारी सहित बदलाव कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार अपनी विभाग वरीयताओं में भी बदलाव कर सकते हैं।
RSSB 4th Grade Answer Key 2025: प्रश्न पत्र पहले ही जारी
आरएसएसबी ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 की सभी पालियों के प्रश्न पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने सभी 6 पालियों के प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए हैं।
परीक्षा 2 पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। आरएसएसबी भर्ती परीक्षा की प्रत्येक पाली में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय निर्धारित था।
RSSB 4th Grade Answer Key 2025: ग्रुप डी आंसर की जल्द
बोर्ड की वेबसाइट के "उत्तर कुंजी" सेक्शन में लिंक सक्रिय किया जाएगा, जहां प्रत्येक पाली के लिए अलग-अलग पीडीएफ उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे, जिसके लिए आवश्यक शुल्क लिया जाएगा।
बोर्ड द्वारा फाइनल आंसर की और परिणाम जारी किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। कुल 53,749 पद हैं, जिनमें से 48,199 गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 5,550 अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार