RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट के 335 रिक्तियों पर निकाली भर्ती
Abhay Pratap Singh | February 19, 2024 | 02:49 PM IST | 2 mins read
हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये व आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट को 400 रुपये शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में छात्रावास अधीक्षक (हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट) ग्रेड-2 के 335 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 के पदों पर उम्मीदवार 17 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2024 को किया जाएगा। राजस्थान हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट सेकेंड ग्रेड पद पर भर्ती के आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग है।
राजस्थान हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 भर्ती: शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट सीईटी ग्रेजुएशन परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आरएसएमएसएसबी भर्ती 2024: आयु सीमा
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 के पद पर एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य व अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस व पीडब्ल्यूडी श्रेणी के कैंडिडेट को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
आरएसएसबी भर्ती 2024: चयन प्रक्रिया व वेतन
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन व फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक लेवल 5 के तहत वेतन दिया जाएगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट भर्ती 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 के पद पर आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment टैब पर क्लिक करें।
- फिर वन टाइम रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “RSMSSB Hostel Superintendent Grade-II Exam Recruitment 2024” अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार मांगी गई जानकारी भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी