RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान प्राथमिक शिक्षक भर्ती दस्तावेज सत्यापन के लिए अतिरिक्त कैंडिडेट की सूची जारी
Abhay Pratap Singh | April 4, 2025 | 09:56 AM IST | 2 mins read
राजस्थान प्राथमिक अध्यापक सीधी भर्ती 2022 के लिए पर्याप्त संख्या में पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण अतिरिक्त अभ्यर्थियों को पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान प्राथमिक अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) (लेवल-1, कक्षा 1 से 5 तक) सीधी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए अतिरिक्त कैंडिडेट की सूची जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “राजस्थान प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2022 के लिए गैर-अनुसूचित क्षेत्र (सामान्य शिक्षा) में HI, गैर-अनुसूचित क्षेत्र (वीआई) में LDCP एवं अनुसूचित क्षेत्र में B/LA, HI, MI/MD वर्ग में पर्याप्त संख्या में पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 26.05.2023 को जारी विचारित सूची के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया है।”
राजस्थान प्राथमिक अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) सीधी भर्ती परीक्षा 2022: कुल पद
नीचे दी गई सारणी में कुल रिक्त पदों की संख्या की जांच कर सकते हैं:
|
|
कुल रिक्त पद | NTSP | TSP |
|---|---|---|---|
| सामान्य शिक्षा | 19133 | 17563 | 1570 |
| विशेष शिक्षा एमआर | 1085 | 930 | 155 |
|
विशेष शिक्षा वीआई
|
240 | 208 | 32 |
|
विशेष शिक्षा एचआई
|
542 | 491 | 51 |
| कुल पद | 21000 | 19192 | 1808 |
आगे कहा गया कि पूर्व दिनांक 26.05.2023 को पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु जारी लगभग दो गुना की विचारित सूची में उपरोक्त परिवर्तन के अलावा अन्य किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
राजस्थान प्राइमरी शिक्षक भर्ती 2022 के संबंध में जारी एक अन्य नोटिस में RSMSSB ने कहा कि, “बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी परीक्षा परिणाम में गैर अनुसूचित क्षेत्र के सामान्य शिक्षा के 202 अभ्यर्थियों, विशेष शिक्षा एमआर के 12 अभ्यर्थियों एवं विशेष शिक्षा एचआई के 6 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।”
बोर्ड द्वारा अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति हेतु संबंधित विभाग को सिफारिश के लिए भेजी जा रही है। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर एवं कट ऑफ मार्क्स बोर्ड द्वारा जारी पीडीएफ में उपलब्ध हैं। प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य / विशेष शिक्षा) (लेवल प्रथम, कक्षा 1 से 5 तक) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन 25.02.2023 को किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें