Indian Army Agniveer Answer Key 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर आंसर की जल्द, आपत्तियां दर्ज कराने का मिलेगा मौका

इंडियन आर्मी अग्निवीर आंसर की 2025 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

अग्निवीर आंसर की डाउनलोड लिंक joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
अग्निवीर आंसर की डाउनलोड लिंक joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | July 13, 2025 | 01:44 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) की ओर से जल्द ही अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 (Agniveer Exam 2025) के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर इंडियन आर्मी अग्निवीर आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

भारतीय सेना अग्निवीर उत्तर कुंजी 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। इंडियन आर्मी अग्निवीर आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अग्निवीर प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद इंडियन आर्मी अग्निवीर अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

Agniveer Exam Marking Scheme: अग्निवीर परीक्षा के लिए अंकन योजना

इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम की जांच यहां कर सकते हैं:

  • अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) - प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटा जाएगा।
  • अग्निवीर (तकनीकी एवं क्लर्क) - प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

Also readUP Agniveer Quota: उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में अग्निवीरों को देगी 20% आरक्षण, 2026 में होगी पहली भर्ती

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई गई थी। कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया भाषा शामिल है।

इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा 2025 में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे गए थे। अग्निवीर भर्ती 2025 के तहत इंडियन आर्मी अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), तकनीकी, क्लर्क, ट्रेड्समैन और महिला सैन्य पुलिस के पदों को भरेगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Agniveer CBT Answer Key 2025: डाउनलोड करें

कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके अग्निवीर सीबीटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • “नवीनतम अपडेट” या “उत्तर कुंजी” सेक्शन पर जाएं।
  • “अग्निवीर उत्तर कुंजी 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और उत्तरों का मिलान करें।
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications