सीजी पीईटी 2025 मेरिट सूची पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। राउंड 2 के सीट आवंटन परिणाम 16 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | July 13, 2025 | 06:22 PM IST
नई दिल्ली: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) छत्तीसगढ़ ने आज यानी 13 जुलाई को सत्र 2025-26 के लिए सीजी प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (CG PET) राउंड 2 बीटेक मेरिट सूची जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgdte.admissions.nic.in पर जाकर छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए राउंड 2 मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी पीईटी 2025 मेरिट सूची पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। राउंड 2 के सीट आवंटन परिणाम 16 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया 17 से 20 जुलाई तक चलेगी, जबकि सीजी पीईटी के लिए तीसरे राउंड के पंजीकरण 22 से 25 जुलाई, 2025 तक होंगे।
सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए आवंटित कॉलेजों में अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट का आयोजन राज्य भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक प्रवेश के लिए किया जाता है।
सीजी पीईटी काउंसलिंग राउंड कई चरणों में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक राउंड के लिए सीट आवंटन सूची मेरिट, उम्मीदवारों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं और सीटों की उपलब्धता के आधार पर बनाई जाएगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट सीजी डीटीई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सीजी पीईटी काउंसलिंग शेड्यूल नीचे दी गई सारणी में जांच सकते हैं:
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
राउंड 2 मेरिट सूची | 13 जुलाई, 2025 |
दावा आपत्ति | 14 जुलाई, 2025 |
सीजी पीईटी सीट आवंटन राउंड 2 परिणाम | 16 जुलाई, 2025 |
प्रवेश प्रक्रिया | 17 से 20 जुलाई, 2025 |
राउंड 3 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरना | 22 से 25 जुलाई, 2025 |
राउंड 3 मेरिट सूची | 27 जुलाई, 2025 |
दावा आपत्ति | 28 जुलाई, 2025 |
सीजी पीईटी सीट आवंटन राउंड 3 परिणाम | 30 जुलाई, 2025 |
प्रवेश प्रक्रिया | 31 जुलाई से 3 अगस्त, 2025 |
नेशनल लेवल टेस्ट (NLT), सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET) की मेरिट समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय अब सीयूईटी की मेरिट के माध्यम से छात्रों को अपने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा।
Abhay Pratap Singh