RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट पदों में वृद्धि, अब कुल 1,315 पदों पर होगी भर्ती
Saurabh Pandey | July 5, 2026 | 04:50 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती में 511 पदों की वृद्धि की है, जिससे अब कुल पदों की संख्या बढ़कर 1,315 हो गई है। इस बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा 500 पद माध्यमिक शिक्षा विभाग में और 11 पद राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बढ़ाए गए हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर एक संशोधित विज्ञप्ति जारी की है। बोर्ड को माध्यमिक शिक्षा विभाग और राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला से पदों में बढ़ोतरी के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद विज्ञापित पदों की संख्या में वृद्धि करते हुए नया संशोधित शेड्यूल और कैटेगरीवाइज विवरण जारी कर दिया गया है।
बोर्ड द्वारा पहले जारी किए गए विज्ञापन में प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के कुल 804 पद घोषित किए गए थे। अब नए संशोधन के बाद पदों की कुल संख्या बढ़कर 1,315 हो गई है।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक यह संशोधित विज्ञप्ति पदों की संख्या बढ़ाने के लिए जारी की गई है, इसलिए जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। नए उम्मीदवारों को संशोधित तिथि के अनुसार मौका मिल सकता है।
RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2026: आयुसीमा
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आयु सीमा जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 18 से 40 साल तय की गई है। हालांकि, रिज़र्व्ड कैटेगरी के आवेदकों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
विभागों के अनुसार पदों में वृद्धि का विवरण इस प्रकार है-
माध्यमिक शिक्षा विभाग (लैब असिस्टेंट ग्रेड-III) - इस विभाग में सर्वाधिक 500 पदों की वृद्धि की गई है, जिससे अब इस विभाग में कुल पदों की संख्या 1,000 (गैर-अनुसूचित क्षेत्र: 838, अनुसूचित क्षेत्र: 162) हो गई है।
राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट) - इस विभाग में 11 पदों की वृद्धि की गई है, जिससे अब लैब असिस्टेंट के 22 और जूनियर लैब असिस्टेंट के 14 पद हो गए हैं।
अन्य विभाग - कृषि विभाग (32 पद), संस्कृत शिक्षा विभाग (11 पद), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (36 पद) और कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय (100 पद) में पदों की संख्या पहले की तरह रखी गई है।
बोर्ड ने संशोधित विज्ञप्ति के साथ ही बढ़े हुए पदों का गैर-अनुसूचित (Non-TSP) और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के अनुसार जिलेवार और वर्गवार (सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, ईबीसी, एससी, एसटी और क्षैतिज आरक्षण) विस्तृत वर्गीकरण भी जारी कर दिया है।
RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा - उम्मीदवारों का चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें दो प्रश्न पत्र होने की संभावना रहती है- (सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय विज्ञान/भूगोल/गृह विज्ञान)।
- दस्तावेज सत्यापन (DV) - लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2026: वेतनमान
- पे-मैट्रिक्स लेवल - प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) पद के लिए राज्य सरकार के नियमानुसार पे-मैट्रिक्स लेवल-8 (L-8) के तहत वेतन दिया जाता है। वहीं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के लिए पे-मैट्रिक्स लेवल-5 (L-5) देय होता है।
- प्रोबेशन पीरियड - शुरुआत के 2 साल के प्रोबेशन पीरियड के दौरान सरकार द्वारा तय फिक्स मासिक मानदेय दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा