RMS CET 2026 City Slip: आरएसएम सीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in पर जारी, 13 दिसंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | November 26, 2026 | 10:57 PM IST | 1 min read
आरएसएम सीईटी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर 26 नवंबर से आरएसएम सीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरएसएम सीईटी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट आरएसएम सीईटी एडवांस्ड इंटिमेशन स्लिप में अपने आवंटित परीक्षा शहर/ जिले की जांच कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र का पूरा पता हॉल टिकट में उपलब्ध कराया जाएगा।
शैक्षणिक वर्ष 2027-28 के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 13 दिसंबर 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। आरएसएम सीईटी एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
Also read PM YASASVI Scholarship 2026: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप स्कीम क्या है? पात्रता मानदंड जानें
आधिकारिक नोटिस में बताया कि, “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उस परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा, ताकि उम्मीदवारों को सुविधा हो।” नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
RSM CET City Intimation Slip 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाएं।
- आरएसएम सीईटी 2026 एडवांस सिटी इंटिमेशन पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
एनटीए के अनुसार, यदि किसी कैंडिडेट को आरएमएस सीईटी 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड/ चेक करने में कोई दिक्कत हो, तो एनटीए हेल्पडेस्क से 011-4075 9000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते है या rmscet@nta.gov.in पर ई-मेल भेज सकते है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र