MP Board 5th, 8th Result 2025: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर जारी, डाउनलोड मार्कशीट
Saurabh Pandey | March 28, 2025 | 01:01 PM IST | 1 min read
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं।
नई दिल्ली : राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश ने कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज यानी शुक्रवार 28 मार्च 2025 को दोपहर एक बजे घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण रिजल्ट्स को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर/समग्र आईडी दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं।
MP Board 5th, 8th Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
- होमपेज पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 5वीं, 8वीं लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण सबमिट करें।
- एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब मार्कशीट पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
- एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 को सेव कर लें।
MP Board 5, 8 Result 2025 Live: विद्यार्थियों की संख्या
इस परीक्षा में प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
MP Board 5, 8 Result 2025 Live: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं की परीक्षा में शामिल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाए गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में एक लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार