RRB Technician Recruitment 2025: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन rrbapply.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | June 28, 2025 | 12:16 PM IST | 3 mins read
तकनीशियन ग्रेड-I आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है, जबकि तकनीशियन ग्रेड-III के लिए यह 18 से 30 वर्ष है। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए तीन वर्ष की छूट लागू है।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III भर्ती, 2025 की विभिन्न श्रेणियों के लिए कुल 6238 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 जून से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 है।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2025 है। आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 1 अगस्त को खुलेगी और 10 अगस्त को बंद होगी।
RRB Technician Recruitment 2025: आयुसीमा
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-I आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है, जबकि तकनीशियन ग्रेड-III के लिए यह 18 से 30 वर्ष है। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए तीन वर्ष की छूट लागू है।
RRB Technician Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को छोड़कर अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। यदि वे कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए उपस्थित होते हैं, तो बैंक शुल्क में कटौती के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है, जो सीबीटी के लिए उपस्थित होने पर (बैंक शुल्क में कटौती के बाद) वापस कर दिया जाएगा।
RRB Technician Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए, उम्मीदवारों के पास बीएससी डिग्री (भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, या इंस्ट्रूमेंटेशन में) या बीई/बीटेक या संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-III के लिए, पात्रता आवश्यकता संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ कक्षा 10 है। कुछ तकनीशियन ग्रेड-III (एस एंड टी) पदों के लिए, भौतिकी और गणित के साथ कक्षा 12 भी स्वीकार की जाती है।
RRB Technician Recruitment 2025: रिक्तियों का विवरण
आरआरबी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए 183 पद, जबकि 6055 पद तकनीशियन ग्रेड-III के लिए हैं, जो लेवल-2 के अंतर्गत आते हैं। आवेदन करते समय आवेदकों को केवल एक आरआरबी और एक वेतन स्तर चुनना होगा। यदि कोई उम्मीदवार एक ही वेतन स्तर के अंतर्गत एक से अधिक आरआरबी में आवेदन करता है, तो उसके सभी आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।
|
क्रम संख्या
|
पद का नाम
|
7वां वेतन आयोग – वेतन स्तर
|
प्रारंभिक वेतन
|
चिकित्सकीय मानक
|
आयु सीमा
|
कुल रिक्तियां (सभी RRB)
|
|---|---|---|---|---|---|---|
|
1
|
तकनीशियन ग्रेड-I (सिग्नल)
|
लेवल-5
|
29,200 रुपये
|
B-1
|
18 – 33 वर्ष
|
183
|
|
2
|
तकनीशियन ग्रेड-III
|
लेवल-2
|
19,900 रुपये
|
|
18 – 30 वर्ष
|
6055
|
|
|
कुल योग
|
|
|
|
|
6238
|
RRB Technician Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
आरआरबी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की अवधि 90 मिनट है, जिसमें उम्मीदवारों को 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
डीवी और मेडिकल परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग सीबीटी में उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होगी। कई शिफ्टों में आयोजित सीबीटी के लिए अंकों का सामान्यीकरण किया जाएगा। डीवी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आधिकारिक आरआरबी वेबसाइटों के साथ-साथ एसएमएस और ईमेल (उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर) के माध्यम से डीवी में उपस्थित होने के लिए उनके ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए सूचित किया जाएगा।
अगली खबर
]RRB Recruitment: रेल मंत्रालय 8 साल बाद फिर शुरू करेगा ट्रेन नियंत्रण विभाग के लिए कर्मचारियों की सीधी भर्ती
मंत्रालय ने 25 जून को इसकी घोषणा की। मंत्रालय द्वारा घोषित सुधारों के अनुसार, नियंत्रण विभाग में 60 प्रतिशत रिक्तियां बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से स्नातक स्तर के उम्मीदवारों से भरी जाएंगी।
Press Trust of India | 3 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार