Trusted Source Image

RRB Recruitment: रेल मंत्रालय 8 साल बाद फिर शुरू करेगा ट्रेन नियंत्रण विभाग के लिए कर्मचारियों की सीधी भर्ती

Press Trust of India | June 27, 2025 | 09:39 PM IST | 1 min read

अधिकारियों ने बताया कि 2017 तक विभाग में सीधी भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित ‘रेलवे ट्रैफिक अप्रेंटिस’ परीक्षा के माध्यम से होती थी।

नियंत्रण विभाग में 60 प्रतिशत रिक्तियां बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों से भरी जाएंगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नियंत्रण विभाग में 60 प्रतिशत रिक्तियां बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों से भरी जाएंगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेल मंत्रालय ट्रेन कंट्रोलर के 60 प्रतिशत पदों को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरेगा। मंत्रालय ने 25 जून को इसकी घोषणा की। मंत्रालय द्वारा घोषित सुधारों के अनुसार, नियंत्रण विभाग में 60 प्रतिशत रिक्तियां बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से स्नातक स्तर के उम्मीदवारों से भरी जाएंगी।

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया, “यह परीक्षा कैसे आयोजित की जाएगी और परीक्षा को क्या नाम दिया जाएगा, ये कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्णय लिया जाना बाकी है।”

नियंत्रण विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 2017 तक विभाग में भर्ती ‘रेलवे ट्रैफिक अप्रेंटिस’ परीक्षा के माध्यम से होती थी। अधिकारी ने बताया, “हालांकि 2017 में परीक्षा बंद कर दी गई थी, जिसके बाद नियंत्रण विभाग में भर्ती बंद हो गई और सभी पदों को ‘फीडर कैडर’ जैसे गार्ड, स्टेशन मास्टर और ट्रेन क्लर्क के माध्यम से भरा जाता था।’’

Also readRRB ALP Exam Date 2025: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

उन्होंने बताया चूंकि नियंत्रण विभाग में मौद्रिक लाभ ‘फीडर कैडर’ के बराबर या उससे अधिक नहीं थे, इसलिए चुने जाने वाले कर्मचारी विभाग में आने से इनकार कर देते थे।

एक नियंत्रक ने बताया, “नियंत्रण विभाग में प्रतिभाशाली कर्मचारियों की कमी का यह प्रमुख कारण है, जिसे भारतीय रेलवे का मस्तिष्क या तंत्रिका केंद्र माना जाता है। हालांकि, नए सुधारों के साथ अब अच्छे अभ्यर्थियों को सीधे यहां तैनात किया जाएगा और इससे ट्रेन संचालन में सुधार होगा।”

मंत्रालय के परिपत्र के अनुसार, शेष 40 प्रतिशत रिक्तियां सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) या योग्यता आधारित पदोन्नति कोटा के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications