RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | June 30, 2026 | 10:40 AM IST | 3 mins read
भारतीय रेलवे (RRB) ने टेक्निशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के कुल 6,557 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई निर्धारित की गई है।
आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद यदि उम्मीदवार किसी जानकारी में सुधार करना चाहते हैं, तो वे निर्धारित मॉडिफिकेशन फीस (सुधार शुल्क) का भुगतान करके 1 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ओपन होने वाली संशोधन विंडो के माध्यम से बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को यह विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि 'Create an Account' फॉर्म में भरी गई व्यक्तिगत जानकारियां और आवेदन के लिए 'Chosen RRB' (चुना गया रेलवे भर्ती बोर्ड) किसी भी स्थिति में बदले या संशोधित नहीं किए जा सकते, इसलिए शुरुआत में ही इन्हें बेहद सावधानीपूर्वक भरें।
RRB Technician Recruitment 2026: आयु सीमा
- टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है।
- आरक्षित श्रेणियों जैसे एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा PwBD और पूर्व सैनिकों (ExSM) को भी नियमानुसार छूट का प्रावधान है।
RRB Technician Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- ग्रेड-I सिग्नल के लिए - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी / इंस्ट्रूमेंटेशन में बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc.) या इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा अथवा डिग्री होना अनिवार्य है।
- ग्रेड-III के लिए - संबंधित ट्रेड में मैट्रिकुलेशन/ एसएसएलसी के साथ आईटीआई (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त) या एक्ट अप्रेंटिसशिप का कोर्स पूरा होना आवश्यक है। जो उम्मीदवार अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं हैं।
RRB Technician Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
उम्मीदवार की श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
शुल्क वापसी का नियम
|
|
सभी उम्मीदवारों के लिए
|
₹500/-
|
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर, बैंक शुल्कों की कटौती करने के बाद
₹400/-
की राशि वापस कर दी जाएगी।
|
|
आरक्षित और विशेष श्रेणियों के लिए
(एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के उम्मीदवार)
|
₹250/-
|
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर, बैंक शुल्कों की कटौती करने के बाद यह
₹250/-
की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।
|
RRB Technician Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
योग्य उम्मीदवार केवल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस बार आवेदन मॉड्यूल में पहले से मौजूद फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं है, बल्कि फॉर्म भरते समय वेबकैम या मोबाइल के फ्रंट कैमरे से लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे खाता बनाते (Create an Account) समय आधार सत्यापन का उपयोग करें ताकि आगे की प्रक्रिया सुगम हो सके।
स्क्राइब (लेखक) उम्मीदवारों द्वारा अपनी जानकारी दर्ज करने की अवधि
जो उम्मीदवार नियमानुसार परीक्षा के लिए स्क्राइब (Scribe) यानी सहायक लेखक की सुविधा के पात्र हैं, उन्हें आवेदन पोर्टल पर अपने स्क्राइब की सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करना अनिवार्य है। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 11.08.2026 से 15.08.2026 तक की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इस तय समय सीमा के भीतर ही पात्र उम्मीदवारों को अपने स्क्राइब से संबंधित विवरण आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन सबमिट करना होगा।
RRB Technician Recruitment 2026: परीक्षा का प्रारूप और चयन प्रक्रिया
- रेलवे इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन करेगा। प्रत्येक पे-लेवल के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को दोनों स्तरों के लिए अलग आवेदन और शुल्क का भुगतान करना होगा।
- नेगेटिव मार्किंग - परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
- अगला चरण - CBT में मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को 1:1 के अनुपात में दस्तावेज सत्यापन और इसके बाद चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
RRB Technician Recruitment 2026: हेल्पलाइन
किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर उम्मीदवार कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच फोन नंबर 9592001188 / 01725653333 या ईमेल rrb.help@csc.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं ।
अगली खबर
]UPTET Admit Card 2026: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड admitcards.upessc.org पर जारी, जानें रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइंस
परीक्षा 2 से 4 जुलाई 2026 तक तीन दिनों तक ऑफलाइन, ओएमआर शीट-आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। वैध एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’