RRB RPF SI Scorecard 2025: आरआरबी आरपीएफ एसआई स्कोरकार्ड क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी, फिजिकल टेस्ट डेट जल्द
Saurabh Pandey | March 8, 2025 | 04:18 PM IST | 1 min read
आरपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम 3 मार्च 2025 को घोषित किया गया था। आरआरबी ने पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आरपीएफ एसआई कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरपीएफ एसआई रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आरपीएफ एसआई पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएफ एसआई स्कोर कार्ड 2025 आधिकारिक तौर पर क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी कर दिया गया है। आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) सीबीटी परीक्षा के लिए उपस्थित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करके अपने सेक्शन-वाइज अंक, योग्यता स्थिति और ओवरऑल स्कोर चेक कर सकते हैं।
आरपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम 3 मार्च 2025 को घोषित किया गया था। आरआरबी ने पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आरपीएफ एसआई कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।
आरपीएफ एसआई लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) के लिए उपस्थित होना होगा। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में सब इंस्पेक्टर के कुल 452 पदों को भरा जाएगा।
RRB RPF SI Scorecard 2025: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आरआरबी आरपीएफ एसआई रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा।
- आरआरबी आरपीएफ एसआई स्कोरकार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आरआरबी आरपीएफ एसआई स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी लें।
RRB RPF SI Scorecard 2025: पीईटी/पीएमटी की डेट जल्द
आरपीएफ एसआई लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पीईटी/पीएमटी की तारीख वेबसाइट/एसएमएस/ईमेल के माध्यम से समय पर सूचित कर दी जाएगी। पीईटी/पीएमटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन (डीवी) पीईटी/पीएमटी के उसी दिन आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार