RRB JE DV Schedule: आरआरबी जेई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल rrbald.gov.in पर जारी, रिपोर्टिंग टाइम जानें
Saurabh Pandey | August 4, 2025 | 06:44 PM IST | 2 mins read
आरआरबी जेई/डीएमएस/सीएमए दस्तावेज सत्यापन के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची 21-07-2025 को आरआरबी, प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) और केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है। आरआरबी की तरफ से जारी डीवी शेड्यूल में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
आरआरबी जेई/डीएमएस/सीएमए दस्तावेज सत्यापन के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची 21-07-2025 को आरआरबी, प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी।
जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के लिए जारी किए गए हैं, उन्हें निर्धारित तिथि और समय के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड, रेलवे अस्पताल के पास, सूबेदारगंज प्रयागराज-211015 को रिपोर्ट करें। आरआरबी की वेबसाइट से अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल/ईमेल आईडी पर एसएमएस/ई-मेल अलर्ट भेजे जा रहे हैं।
RRB JE DV Schedule 2025: आरआरबी जेई डीवी शेड्यूल
आरआरबी जेई/डीएमएस/सीएमए दस्तावेज सत्यापन 19, 20, 21, 22, 25, 26, 27, 28, 29 अगस्त 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। प्रत्येक दिन 45 उम्मीदवार ही शामिल होंगे, जिनका रोल नंबर जारी किया गया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी दस्तावेजों की स्पष्ट स्कैन की गई तस्वीरें, अपने पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की रंगीन स्कैन की हुई प्रतियां आरआरबी दस्तावेज सत्यापन पोर्टल https://oirms-ir.gov.in/rrbdv/ पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपलोड करें। यह पोर्टल आपकी दस्तावेज़ सत्यापन तिथि से 10 दिन पहले से लेकर आपकी दस्तावेज़ सत्यापन तिथि तक अपलोड करने के लिए सक्रिय रहेगा।
नियमित दस्तावेज सत्यापन तिथि पर अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए ब्लॉक तिथि 8 सितंबर 2025 तक होगी। निर्धारित तिथि और ब्लॉक तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट न करने पर उम्मीदवारी अस्वीकार कर दी जाएगी और इस संदर्भ में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।
Also read RRB JE Cutoff 2025: आरआरबी जेई कैटेगरीवाइज कटऑफ rrbcdg.gov.in पर जारी, चयन प्रक्रिया जानें
RRB JE DV Schedule 2025: आरआरबी ने किया सचेत
आरआरबी की तरफ से कहा गया है कि उन दलालों से सावधान रहें जो उम्मीदवारों को अवैध रूप से नौकरी में चयनित कराने का झूठा वादा करके गुमराह कर सकते हैं। आरआरबी परीक्षाओं में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत है और चयन केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होता है। नियमित अपडेट और जानकारी के लिए कृपया आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम