RRB Section Controller Exam Dates: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | December 24, 2025 | 12:26 PM IST | 1 min read
आरआरबी भर्ती प्रक्रिया से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों का ही उपयोग करने की सलाह दी जाती है। कृपया अनधिकृत स्रोतों से गुमराह न हों।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 11 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा तिथि 2025 की सूचना में परीक्षा शहरों, शिफ्ट समय और एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित विवरण शामिल हैं।
RRB Section Controller Exam: सिटी स्लिप
उमीदवारों के लिए परीक्षा शहर तथा तिथि देखने और अनुसूचित जाति/जनजाति के यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर संबंधित सीईएन के लिए परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले लाइव किया जाएगा।
RRB Section Controller Admit Card: ई-कॉल लेटर डेट
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक में दी गई परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले शुरू होगा।
RRB Section Controller Exam: बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य
परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। यदि आपने पहले से आधार सत्यापन नहीं कराया है, तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके अपनी पहचान का सत्यापन करा लें, ताकि परीक्षा केंद्र पर आसानी से प्रवेश सुनिश्चित हो सके।
RRB Section Controller Recruitment: दलालों से सावधान रहने की सलाह
आरआरबी ने अवैध लाभ के बदले नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके उम्मीदवारों को गुमराह करने वाले दलालों से सावधान रहें। आरआरबी में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) पर आधारित होता है और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र