Railway Recruitment Board: आरआरबी ने लेवल-1 के 32,000 पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक मानदंडों में दी छूट
Abhay Pratap Singh | January 3, 2025 | 07:24 PM IST | 2 mins read
आरआरबी लेवल 1 भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू होगी और 22 फरवरी, 2025 को समाप्त हो जाएगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल-1 पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मानदंडों में छूट दी है। नए मानदंडों के अनुसार, कक्षा-10 उत्तीर्ण/ आईटीआई डिप्लोमा/ समकक्ष/ राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) द्वारा प्रदान राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC) धारक लेवल-1 (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले, तकनीकी विभागों के लिए कक्षा 10वीं परीक्षा में सफल और एनएसी या आईटीआई डिप्लोमा उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र थे। आरआरबी की ओर से 2 जनवरी, 2025 को सभी रेलवे जोन को भेजे गए लिखित पत्र में कहा गया कि, इस मुद्दे की समीक्षा की गई तथा पहले दिए गए निर्देशों को दरकिनार करते हुए यह निर्णय लिया गया।
रेलवे बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार, “बोर्ड ने यह निर्णय लिया है कि लेवल-1 पदों (लेवल-1 भर्ती के लिए आगामी सीईएन सहित) में भविष्य में होने वाली सभी ओपन मार्केट रिक्रूटमेंट के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या आईटीआई या समकक्ष या एनसीवीटी द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) होगी।”
Also read RRB NTPC Admit Card 2024: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि सहित अन्य विविरण जांचें
आरआरबी लेवल 1 भर्ती अभियान के माध्यम से करीब 32,000 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आरआरबी लेवल 1 भर्ती 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी। वहीं, आरआरबी लेवल 1 रिक्रूटमेंट 2024 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को लिए आवेदन विंडो 22 फरवरी 2025 तक खुली रहेगी।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आयोजित भर्ती के माध्यम से भारतीय रेलवे में लेवल-1 के पदों में विभिन्न विभागों के सहायक, पॉइंट्समैन और ट्रैक मेंटेनर के पद शामिल हैं। आरआरबी लेवल 1 भर्ती 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को रेलवे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
RRB Group D Eligibility 2024: आरआरबी ग्रुप डी पात्रता
आरआरबी ग्रुप डी पात्रता में आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, राष्ट्रीयता, शारीरिक फिटनेस और चिकित्सा मानकों जैसे विभिन्न कारक शामिल हैं। RRB ग्रुप डी के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार