RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीजी यूजी सीबीटी 2 आंसर की जारी, 30 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | December 24, 2025 | 10:32 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीजी सीबीटी 2 आंसर की डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 24 दिसंबर को सीईएन संख्या 06/2024 के अंतर्गत एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीजी सीबीटी 2 आंसर की डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 30 दिसंबर को रात 11:55 बजे तक का मौका दिया गया है।
आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क के साथ लागू बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि चुनौती सही पाई जाती है, तो वैध आपत्तियों के खिलाफ भुगतान किया गया शुल्क बैंक फीस कटौती के बाद उम्मीदवार को उसी खाते में रिफंड कर दिया जाएगा, जहां से कैंडिडेट ने ऑनलाइन भुगतान किया था।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काटा जाएगा।
एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 के लिए सीबीटी 2 का आयोजन 20 दिसंबर को किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,445 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RRB NTPC UG CBT 2 Answer Key 2025: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक आरआरबी की वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘CEN 06/2024 (NTPC- Undergraduate) सीबीटी 2 आंसर की’ लिंक खोजें
- अब, संबंधित लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- आंसर की डाउनलोड करें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र