RRB NTPC UG Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट पीडीएफ जारी, चयनित उम्मीदवारों की सूची देखें
Santosh Kumar | November 21, 2025 | 02:24 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आरआरबी एनटीपीसी मेरिट लिस्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर सूचीबद्ध हैं, जो अब सीबीटी 2 के लिए पात्र हैं। आरआरबी ने कुल 11,558 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें अंडरग्रेजुएट पदों के लिए लगभग 3,445 रिक्तियां शामिल हैं। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों के माध्यम से परिणाम चेक कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। आरआरबी ने 15 सितंबर 2025 को उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके आधार पर परिणाम घोषित किया गया है।
RRB NTPC UG Result 2025: रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड ने सीबीटी 1 परिणाम के साथ कटऑफ अंक भी घोषित कर दिए हैं।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी-2 के लिए उपस्थित होना होगा। आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
RRB NTPC Undergraduate Cutoff 2025: आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 कटऑफ 2025 अंक की जांच कर सकते हैं।
| सामान्य | एससी | एसटी | ओबीसी | ईडबल्यूएस | ईएसएम |
रा-वीआई |
रा-एचआई |
रा-एलडी |
रा-ओडी |
रा-एमडी |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
80.75924 |
75.90585 |
68.60361 |
79.77226 |
78.81319 |
25.36596 |
47.46458 |
0 |
68.34665 |
0 |
53.33537 |
|
79.58648 |
74.75235 |
68.03284 |
78.85368 |
78.35005 |
35.61013 |
40.82202 |
0 |
0 |
0 |
0 |
|
78.68696 |
74.10576 |
66.41817 |
78.3604 |
77.69102 |
42.46846 |
60.75539 |
40.44486 |
67.53882 |
0 |
34.00874 |
|
80.46043 |
0 |
0 |
79.8352 |
0 |
0 |
0 |
0 |
|
|
|
RRB NTPC CBT 1 Result 2025: स्कोरकार्ड कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट करें।
- 'आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 स्कोरकार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवारों इसमें अपने की अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए, कैंडिडेट्स को अपनी कैटेगरी के लिए तय मिनिमम मार्क्स लाने होंगे। जनरल और ईडबल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए, क्वालिफाइंग लिमिट 40% तय की गई है, जबकि ओबीसी, एससी कैंडिडेट्स को कम से कम 30% लाने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच