RRB NTPC UG Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी प्रोविजनल आंसर की जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
Santosh Kumar | September 15, 2025 | 04:20 PM IST | 1 min read
आरआरबी एनटीपीसी यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स सामान्य/ओबीसी के लिए 40%, एससी/एसटी के लिए 30% और ईडब्ल्यूएस के लिए 35% निर्धारित हैं।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (यूजी) लेवल सीबीटी 1 परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह आंसर की विभिन्न क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर उपलब्ध है। आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक विभिन्न तिथियों पर आयोजित की गई, जिसमें लगभग लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया। आंसर की जारी होने के साथ, अब उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया है। आरआरबी एनटीपीसी यूजी आंसर की 2025 के खिलाफ उम्मीदवार 20 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
RRB NTPC UG Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन फीस
आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क 50 रुपये प्रति प्रश्न निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उसी लॉगिन पोर्टल का उपयोग करना होगा, जहां ऑब्जेक्शन लिंक उपलब्ध होगा।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स सामान्य/ओबीसी के लिए 40%, एससी/एसटी के लिए 30% और ईडब्ल्यूएस के लिए 35% निर्धारित हैं। आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपनी गलतियों का विश्लेषण कर सकेंगे।
Also read RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि घोषित, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट जानें
RRB NTPC UG Answer Key 2025: आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी यूजी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर जाएं।
- होमपेज पर, आरआरबी एनटीपीसी यूजी आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- आरआरबी एनटीपीसी यूजी आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसकी मदद से अंको की गणना करें यदि त्रुटि है तो आपत्ति दर्ज करें।
सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसके आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। केवल वे उम्मीदवार जो आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में सफल होंगे, वे ही सीबीटी 2 में शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच