RRB NTPC UG Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया, एग्जाम डेट
Santosh Kumar | August 4, 2025 | 04:32 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (यूजी) स्तर की परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने 3445 स्नातक पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या rrb.digialm.com के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी 2025 अंडरग्रेजुएट 7 अगस्त से 8 सितंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी 2025 यूजी परीक्षा सिटी स्लिप जारी की गई।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-1 परीक्षा 3 पालियों में आयोजित की जाएगी।
RRB NTPC Admit Card 2025: एग्जाम और रिपोर्टिंग टाइम
आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक होगी और रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे होगा। दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक होगी और रिपोर्टिंग समय सुबह 11:15 बजे होगा।
तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक होगी और उम्मीदवारों को दोपहर 3 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग का समय एडमिट कार्ड पर दिया होगा। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
RRB NTPC UG Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "CEN 06/2024 (NTPC-UG)" लिंक पर क्लिक करें।
- क्षेत्रीय आरआरबी द्वारा होस्ट किए गए लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- पोर्टल पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
- आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दिए गए विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2025 प्रक्रिया में प्रथम और द्वितीय चरण सीबीटी, टाइपिंग कौशल परीक्षा (जैसा लागू हो) और दस्तावेज सत्यापन/चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी। चयन भर्ती चरणों के आधार पर योग्यता के अनुसार किया जाएगा।
अगली खबर
]RRB NTPC: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 30,307 रिक्तियों का नोटिफिकेशन फर्जी, बोर्ड ने दी जानकारी
फर्जी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि स्नातक स्तर के पदों के लिए आवेदन 30 अगस्त से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तय की गई थी। आरआरबी प्रयागराज ने नोटिफिकेशन को पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक बताया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम