RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट के इंतजार में लाखों अभ्यर्थी, जानें कब तक होगा जारी
Saurabh Pandey | September 6, 2025 | 06:23 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 का आयोजन भारतीय रेलवे द्वारा विभिन्न गैर-तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है। आरआरबी एनटीपीसी के अंतर्गत जूनियर क्लर्क/टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, स्टेशन मास्टर, मुख्य वाणिज्यिक/टिकट पर्यवेक्षक और अन्य पद उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी स्नातक परिणाम 2025 संबंधित क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल -यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड सत्यापन का उपयोग करके अपना आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 चेक कर डाउनलोड सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 ग्रेजुएट लेवल परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे, जो आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 का दूसरा चरण है।
इसके अतिरिक्त, प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू राउंड पूरा करने के बाद उम्मीदवार को आरआरबी एनटीपीसी 2025 के माध्यम से प्रस्तावित कई पदों के लिए योग्य माना जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई थी, जबकि अंतरिम उत्तर कुंजी 1 जुलाई को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 6 जुलाई तक समय दिया गया था।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 का आयोजन भारतीय रेलवे द्वारा विभिन्न गैर-तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है। आरआरबी एनटीपीसी के अंतर्गत जूनियर क्लर्क/टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, स्टेशन मास्टर, मुख्य वाणिज्यिक/टिकट पर्यवेक्षक और अन्य पद उपलब्ध हैं।
RRB NTPC Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले संबंधित क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइटों पर जाएं।
- अब वेबपेज पर 'आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम की पीडीएफ दिखाई देगी।
- रेलवे एनटीपीसी परिणाम पीडीएफ में आपका रोल नंबर होगा।
- यदि आपका रोल नंबर परिणाम पीडीएफ में सूचीबद्ध है, तो आपका नाम अगले चयन राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट में है।
- एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।
NTPC Result 2025: स्कोरकार्ड विवरण
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- रॉ स्कोर
- रैंक की जानकारी
- नॉर्मलाइज अंक
- क्वालीफाइंग स्थिति
- क्षेत्र
- कट-ऑफ स्कोर
Also read CSIR UGC NET Cutoff 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून कटऑफ csirhrdg.res.in पर जारी
RRB NTPC Result 2025: ग्रेजुएट लेवल रिक्तियों की संख्या
- गुड्स ट्रेन मैनेजर - 3144 पद
- चीफ कर्मशियल कम टिकट सुपरवाइजर - 1736 पद
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट - 1507 पद
- स्टेशन मास्टर - 994 पद
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट - 732 पद
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें