RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएल लेवल कैटेगरीवाइज कटऑफ जारी,अक्टूबर में होगी सीबीटी 2 परीक्षा
Saurabh Pandey | September 19, 2025 | 06:13 PM IST | 1 min read
आरआरबी ने 5 जून से 24 जून, 2025 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इसमें 100 प्रश्न थे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी स्नातक स्तरीय परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया है। आरआरबी एनटीपीसी स्नातक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं।
आरआरबी ने परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है। उममीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर इसे चेक कर सकते हैं।
rrb ntpc graduate result 2025: कैटेगरीवाइज कटऑफ
आरआरबी ने परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए कैटेगरीवाइज कटऑफ भी जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं-
RRB NTPC Graduate Result 2025: कैटेगरीवाइज कटऑफ
|
श्रेणी
|
अनारक्षित
|
एससी
|
एसटी
|
ओबीसी
|
ईडब्ल्यूएस
|
ईएसएम
|
|---|---|---|---|---|---|---|
|
|
83.01067
|
74.11194
|
76.17252
|
80.90384
|
77.14658
|
60.11491
|
|
|
80.67834
|
73.39221
|
78.50742
|
77.50481
|
—
|
57.70913
|
|
|
74.37857
|
66.76274
|
67.16509
|
73.28327
|
70.20359
|
41.15979
|
|
|
77.70814
|
67.97074
|
72.92899
|
74.64256
|
74.29447
|
43.10205
|
Also read UPPSC AE Mains Admit Card 2025: यूपीपीएससी एई मेन्स एडमिट कार्ड जारी, 28 - 29 सितंबर को परीक्षा
rrb ntpc graduate result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर, आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2025 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने और सबमिट करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर प्रदर्शित परिणाम देखें।
- अपना परिणाम डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
rrb ntpc graduate Exam 2025: सीबीटी 2 परीक्षा तिथि
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा अक्टूबर 2025 के तीसरे सप्ताह में संभावित रुप से निर्धारित है। इन सभी अभ्यार्थियों को आरआबी की आधिकारिक वेबसाइट / एसएमएस / ई-मेल के माध्यम से दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले अपने परीक्षा शहर की सूचना डाउनलोड करने की सलाह दी जाएगी। ई-कॉल लेटर सीबीटी तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार