RRB NTPC Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका आज, डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 6, 2025 | 11:01 AM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आज यानी 6 जुलाई को आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2025 के लिए आपत्ति विंडो बंद कर दी जाएगी। एनटीपीसी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल rrb.digialm.com या आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर एनटीपीसी आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पंजीकरण संख्या, यूजर पासवर्ड (जन्म तिथि) और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। आरआरबी एनटीपीसी 2025 उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए कैंडिडेट को प्रति प्रश्न 50 रुपए और लागू बैंक सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के विरुद्ध भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क की कटौती के बाद उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। यह शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया है।”
आरआरबी एनटीपीसी आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए डायरेक्ट लिंक - https://rrb.digialm.com/EForms/configuredHtml/33015/94346/login.html है। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आरआरबी एनटीपीसी फाइनल आंसर की 2025 जारी की जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2025 1 जुलाई को जारी की गई थी।
आरआरबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 11,558 पदों को भरेगा। इनमें से 8113 पद स्नातक स्तर के लिए और 3445 स्नातक स्तर के लिए हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आरआरबी की ऑफिशियल साइट पर विजिट करें।
RRB NTPC Answer Key 2025 Link: आपत्तियां कैसे उठाएं?
कैंडिडेट नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एनटीपीसी आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2025 आपत्ति विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें व सबमिट पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी की जांच करें और आपत्ति वाले उत्तर का चयन करें।
- सहायक दस्तावेज अपलोड करें और प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच