RRB NTPC Admit Card 2024: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि सहित अन्य विविरण जांचें
Abhay Pratap Singh | December 31, 2024 | 04:40 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड से पहले आरआरबी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करेगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी 2024 (RRB NTPC 2024) भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी करेगा। उम्मीद जताई गई है कि 2025 की पहली तिमाही में आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा आयोजित की जा सकती है। एग्जाम से कुछ दिन पहले पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा की तिथियां घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे हर उम्मीदवार को परीक्षा हाल में ले जाना होगा। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की विसंगति होने पर उम्मीदवारों को तुरंत अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड से पहले आरआरबी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करेगा। आरआरबी एनटीपीसी 2024 सिटी स्लिप में कैंडिडेट परीक्षा केंद्र वाले शहर के नाम की जांच कर सकते हैं। आमतौर पर एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है।
एग्जाम पैटर्न के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा तीन चरणों सीबीटी 1, सीबीटी 2 और स्किल टेस्ट में आयोजित की जाएगी। सभी चरण ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। सीबीटी 1 और सीबीटी 2 एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी 2024 भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 11,558 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती विभिन्न रेलवे क्षेत्रों में स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तर के पदों के लिए है। परीक्षा तिथि, सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें