RRB Level 1 Recruitment 2026: रेलवे ने जारी किया लेवल 1 भर्ती का एप्लीकेशन स्टेटस, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | July 9, 2026 | 10:32 AM IST | 2 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल 1 पदों के लिए आवेदन स्थिति चेक करने का लिंक 9 जुलाई 2026 से लाइव कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके देख सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार हुआ है या रिजेक्ट।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल 1 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने आवेदनों की जांच (स्क्रूटनी) पूरी कर ली है और उम्मीदवार अब अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, आवेदन स्थिति चेक करने का लिंक आज, 9 जुलाई 2026 से लाइव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर अपना स्टेटस देख सकते हैं। उम्मीदवारों के आवेदन निम्नलिखित तीन श्रेणियों में से किसी एक में दिखाई देंगे-
- अस्थायी रूप से स्वीकृत (Provisionally accepted)
- शर्तों के साथ स्वीकृत (Conditionally accepted)
- अस्वीकृत - कारण सहित (Rejected)
एसएमएस और ईमेल से भी मिलेगी जानकारी
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को उनके आवेदन की स्थिति के बारे में उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर SMS और ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। हालांकि, आरआरबी ने यह भी साफ कर दिया है कि वह अस्वीकृत या अयोग्य उम्मीदवारों की ओर से किसी भी प्रकार के पत्राचार (पत्राचार/शिकायत) पर विचार नहीं करेगा।
RRB Level 1 Recruitment 2026: उम्मीदवारी पूरी तरह से अस्थायी
नोटिस में कहा गया है कि पात्र या स्वीकृत किए गए सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पूरी तरह से अस्थायी है। यदि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में या उसके बाद आवेदन में कोई विसंगति, कमी या गलत जानकारी पाई जाती है, तो उम्मीदवार की पात्रता तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
RRB Level 1 Recruitment 2026: एप्लीकेशन स्टेट्स चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल -रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब लॉगिन करने के बाद आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Also read RRB Exam Schedule 2026: आरआरबी ने विभिन्न लेवल-1 पदों के लिए जारी किया परीक्षा का कार्यक्रम
RRB Level 1 Recruitment 2026: परीक्षा तिथि
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का आयोजन 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 के बीच देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।
परीक्षा शहर और ई-कॉल लेटर
1. एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तिथि और शहर की जानकारी परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे। इसी समय एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक भी लाइव कर दिया जाएगा।
2. एडमिट कार्ड - उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तिथि से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड करना शुरू कर सकेंगे।
हेल्पडेस्क और फर्जीवाड़े से सावधान रहने की सलाह
आरआरबी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें। किसी भी समस्या के समाधान के लिए उम्मीदवार हेल्पडेस्क नंबर 9592-001-188 और 0172-565-3333 या ईमेल rrb.help@csc.gov.in पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे (सोमवार से शुक्रवार) के बीच संपर्क कर सकते हैं।
इसके साथ ही, बोर्ड ने उम्मीदवारों को दलालों और ठगों से सावधान रहने की चेतावनी दी है और कहा है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत है और केवल मेरिट के आधार पर ही चयन किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा