Trusted Source Image

RRB Exam Schedule 2026: आरआरबी ने विभिन्न लेवल-1 पदों के लिए जारी किया परीक्षा का कार्यक्रम

Saurabh Pandey | July 3, 2026 | 08:51 PM IST | 2 mins read

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल-1 (ग्रुप डी) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का संभावित परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत परीक्षाएं 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

किसी भी नवीनतम और आधिकारिक अपडेट के लिए अभ्यर्थी केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें। (आधिकारिक वेबसाइट)
किसी भी नवीनतम और आधिकारिक अपडेट के लिए अभ्यर्थी केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल 1 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लंबे समय से इस शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर संपन्न कराई जाएगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का आयोजन 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 के बीच देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।

परीक्षा शहर और ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि

  1. एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप - अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तिथि और शहर की जानकारी परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे। इसी समय एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक भी लाइव कर दिया जाएगा।
  2. एडमिट कार्ड - उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तिथि से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड करना शुरू कर सकेंगे।

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और आधार कार्ड लाना अनिवार्य

परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले सभी उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा-

परीक्षा केंद्र पर अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर अपनी पहचान को आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से पहले ही सत्यापित कर लें।

अभ्यर्थियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा केंद्र पर आने से पहले उनका आधार यूआईडीएआई (UIDAI) सिस्टम में 'अनलॉक' (Unlocked) स्थिति में हो, ताकि बायोमेट्रिक हाजिरी के समय कोई तकनीकी दिक्कत न आए।

Also read RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें; लेटेस्ट अपडेट जानें

ठगों और दलालों से रहें सावधान

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस के जरिए उम्मीदवारों को धोखाधड़ी करने वाले तत्वों से सतर्क रहने की सख्त चेतावनी दी है। बोर्ड ने कहा है कि ऐसे ठगों और दलालों से दूर रहें जो अवैध रूप से पैसे लेकर नौकरी दिलाने का झूठा वादा या दिलासा देते हैं। आरआरबी में चयन पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और उम्मीदवारों की शुद्ध योग्यता पर आधारित होता है। किसी भी नवीनतम और आधिकारिक अपडेट के लिए अभ्यर्थी केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications