RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में जेई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर लास्ट डेट
Saurabh Pandey | August 14, 2026 | 11:32 AM IST | 2 mins read
आरआरबी ने रेलवे जेई और डीएमएस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 3993 पदों पर भर्ती 2026 प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरआरबी जेई भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
आरआरबी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भरते समय आधार कार्ड से अपने प्राथमिक विवरणों का सत्यापन करा लें। आधार कार्ड से सफल सत्यापन के लिए, आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि को दसवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र में दिए गए पूरा नाम और जन्मतिथि से पूरी तरह मिलान करना आवश्यक है। इसी प्रकार, ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले आधार कार्ड में लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आइरिस) अपडेट करना भी आवश्यक है।
RRB JE Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
|
पद
|
शैक्षणिक योग्यता
|
|
जूनियर इंजीनियर (JE)
|
मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 3- वर्षीय डिप्लोमा, या 13 सितंबर 2026 तक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बीई, बीटेक।
|
|
डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS)
|
किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग में
3- वर्षीय डिप्लोमा।
|
|
केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA)
|
भौतिक विज्ञान (Physics) और रसायन विज्ञान (Chemistry) के साथ न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी
|
RRB JE Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेगन शुल्क
|
रिफंड (सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल होने के बाद)
|
|
अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
|
500 रुपये
|
400 वापस होंगे
|
|
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी
|
250 रुपये
|
250 वापस होंगे
|
RRB JE Recruitment 2026: विभागवाइज रिक्तियों की संख्या
|
विभाग
|
अनारक्षित (UR)
|
अनुसूचित जाति (SC)
|
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
|
कुल
|
|
इंजीनियरिंग
|
670
|
259
|
140
|
407
|
162
|
1,638
|
|
मैकेनिकल
|
464
|
182
|
110
|
251
|
118
|
1,125
|
|
इलेक्ट्रिकल
|
279
|
79
|
50
|
131
|
60
|
599
|
|
स्टोर्स
|
139
|
57
|
29
|
69
|
30
|
324
|
|
एस एंड टी (S&T)
|
147
|
47
|
34
|
55
|
24
|
307
|
|
कुल योग
|
1,699
|
624
|
363
|
913
|
394
|
3,993
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई