RRB JE CBT 2 City Intimation Slip 2026: आरआरबी जेई सीबीटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा 2 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | June 22, 2026 | 10:47 PM IST | 2 mins read
आरआरबी जेई सीबीटी 2 एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या - सीईएन 05/2025 के तहत आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी 2 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर 22 जून से आरआरबी जेई सीबीटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच सकते हैं।
आरआरबी जेई सीबीटी 2 एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी सिटी इंटिमेशन स्लिप में अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर/ जिला और परीक्षा तिथि व समय की जांच कर सकते हैं। आरआरबी जेई सीबीटी 2 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
आरआरबी जेई सीबीटी-2 परीक्षा 2 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र और हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also read RRB NTPC Graduate CBT 2 Exam Date 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा तिथि घोषित
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पुस्तकें, अध्ययन सामग्री व नोट्स, आभूषण, कैलकुलेटर, धातु की वस्तुएं, हैंडबैग और पर्स प्रतिबंधित हैं। हालांकि, पारदर्शी पानी की बोतल और प्रवेश पत्र में उल्लिखित सामग्री लाने की अनुमति है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2569 जूनियर इंजीनियर के पदों को भरा जाएगा। आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार ही सीबीटी-2 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RRB JE CBT 2 Exam City Intimation Slip 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी जेई सीबीटी 2 सिटी स्लिप 2026 जांच सकते हैं:
- रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- “CEN 05/2025 RRB JE CBT 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026” लिंक खोजें।
- पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करें।
- आरआरबी जेई सीबीटी 2 एग्जाम सिटी 2026 जांचें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार