RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट घोषित, जोन-वार सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी, कटऑफ
Santosh Kumar | November 12, 2026 | 07:04 PM IST | 1 min read
सामान्य और ईडबल्यूएस श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% तय किए गए हैं, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए यह 30% हैं।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने जोन-वाइज ग्रुप डी भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है। उम्मीदवार अब क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट या rrb.indianrailways.gov.in पर रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 में, उम्मीदवार अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉग-इन करके रिजल्ट देख सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के साथ, जोन-वार कट-ऑफ अंक भी घोषित किए हैं। सामान्य और ईडबल्यूएस श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% तय किए गए हैं, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए यह 30% हैं।
Railway RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की मदद से आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
- क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगी।
- अंको की जांच करें और रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
RRB Group D Scorecard 2026: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के बाद क्या?
शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया नॉर्मलाइज्ड स्कोर पर आधारित है। आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड में नॉर्मलाइज्ड अंक, सेक्शन-वार स्कोर और योग्यता की स्थिति शामिल है। स्कोरकार्ड देखने के लिए लिंक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों और आधिकारिक पोर्टल, rrb.indianrailways.gov.in पर सक्रिय होगा।
जो उम्मीदवार क्वालिफाई करेंगे, उन्हें अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी के बाद, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया होगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए जोनल वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]BSEB SLET New Exam Date 2026: बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा की तिथि में बदलाव, अब 23 नवंबर को एग्जाम
कुछ अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए, बोर्ड ने एक नई अधिसूचना जारी की है। बीएसईबी विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा की तिथि में बदलाव की घोषणा बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी