RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी रेलवे ग्रुप डी के लिए 23 जनवरी से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | January 21, 2025 | 03:12 PM IST | 2 mins read
आरआरबी रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, पीईटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आज यानी 21 जनवरी को आरआरबी रेलवे ग्रुप डी 2025 भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद 23 जनवरी से आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से 32,438 रिक्त पदों को भरेगा।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि आवेदन पत्र भरने से पहले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना में दिए गए निर्देशों और सूचनाओं को ध्यान से पढ़ें। जारी अधिसूचना संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के जरिए रेलवे के विभिन्न विभागों में पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशन और असिस्टेंट टीएल एंड एसी के पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
RRB Group D Notification 2025: महत्वपूर्ण डेट्स
आरआरबी रेलवे ग्रुप डी 2025 भर्ती के लिए आयु सीमा यह है कि उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों जैसी श्रेणियों को आयु में छूट मिलेगी।
इसके अलावा उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना में आरआरबी रेलवे ग्रुप डी 2024 भर्ती परीक्षा के लिए पात्रता की जानकारी देख सकते हैं। यह परीक्षा भारतीय रेलवे में विभिन्न प्रवेश स्तर के पदों पर भर्ती के लिए वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।
| इवेंट | डेट और टाइम |
|---|---|
|
पंजीकरण शुरू होने की तिथि और समय |
23 जनवरी 2025 (रात 12:00 बजे) |
|
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि और समय |
22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) |
|
आवेदन शुल्क भुगतान की तिथि (अंतिम तिथि के बाद) |
23 से 24 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) |
|
आवेदन में सुधार की विंडो की तिथि और समय |
25 फरवरी से 6 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे) |
Also read RRB ALP Result 2024: आरआरबी एएलपी रिजल्ट कब होगा जारी? चयन प्रक्रिया और कुल रिक्तियां जानें
RRB Group D Recruitment 2025: आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया
आरआरबी रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, पीईटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जबकि एससी/एसटी/एक्सएसएम/पीडब्ल्यूडी/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/ईबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
आरआरबी ग्रुप डी 2025 में एक कर्मचारी का वेतन लगभग 18,000 रुपये है। हालांकि, उम्मीदवारों को लगभग 25,000 से 27,000 रुपये हाथ में मिलेंगे। इसमें मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और महंगाई भत्ता जैसे भत्ते शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल