RRB Exam Date 2024: आरआरबी एएलपी, जेई आरपीएफ एसआई सहित अन्य परीक्षाओं की डेट जारी, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | November 2, 2024 | 12:50 PM IST | 2 mins read
आरआरबी की ओर से आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा तिथि 2024 और आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 की परीक्षा तिथि जारी नहीं की गई है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सब इंस्पेक्टर, टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर तारीखें चेक कर सकते हैं।
आरआरबी ने नोटिस जारी कर परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी दी है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एससी/एसटी अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले परीक्षा शहर के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।
फिलहाल आरआरबी की ओर से आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा तिथि 2024 और आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 की परीक्षा तिथि जारी नहीं की गई है। बोर्ड जल्द ही इन परीक्षाओं की तिथियां आधिकारिक पोर्टल पर जारी करेगा।
RRB Exam Date 2024: परीक्षा की सटीक तारीखें
बोर्ड ने उम्मीदवारों को धोखेबाजों से सावधान रहने की चेतावनी दी है जो अवैध तरीकों से नौकरी का झूठा वादा करते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे नवीनतम अपडेट केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों से ही प्राप्त करें।
| पद का नाम |
परीक्षा तिथि |
|---|---|
|
आरआरबी एएलपी |
25, 26, 27, 27 और 29 नवंबर |
|
आरपीएफ एसआई |
02, 03, 09 और 12 दिसंबर |
|
तकनीशियन |
18, 19, 20, 23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर |
|
आरआरबी जेई और अन्य |
13, 16 और 27 दिसंबर |
Also read IBPS RRB Recruitment 2024: आरआरबी XII क्लर्क, पीओ की प्रोविजनल अलॉटमेंट आरक्षण सूची जारी
RRB ALP Admit Card 2024: ई-कॉल लेटर कब होगा जारी
उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले ई-कॉल लेटर प्राप्त होगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड साथ लाना होगा।
अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों को आधार सत्यापन के माध्यम से अपनी पहचान की पुष्टि करनी चाहिए। यदि आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है, तो परीक्षा केंद्र में आसानी से प्रवेश पाने के लिए अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार