RRB ALP CBT-1 Mock Test 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, 3 नवंबर से शुरू होंगे एग्जाम
Santosh Kumar | October 30, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read
आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी-1 परीक्षा 3, 4 और 5 नवंबर, 2026 को तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। देश भर में कुल 11 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सीईएन01/2026 के अंतर्गत असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) पदों के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) का आधिकारिक मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 मॉक टेस्ट लिंक सभी क्षेत्रीय पोर्टल पर एक्टिव किया गया है। यह मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को वास्तविक परीक्षा इंटरफेस, प्रश्नों के बीच नेविगेशन और ऑनलाइन परीक्षा प्रारूप से परिचित कराने के लिए जारी किया गया है।
आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी-1 परीक्षा 3, 4 और 5 नवंबर, 2026 को तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। देश भर में कुल 11,127 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
RRB ALP CBT-1 Mock Test 2026: मॉक टेस्ट का मुख्य उद्देश्य?
'सिटी स्लिप' जारी कर दी गई है। मॉक टेस्ट का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों को समय प्रबंधन का अभ्यास कराने, प्रश्नों के बीच नेविगेट करने और वास्तविक परीक्षा के दौरान स्क्रीन पर दिए गए विकल्पों के साथ काम करने में मदद करना है।
आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 मॉक टेस्ट शुरू करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना चाहिए और दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। सीबीटी-1 में 75 प्रश्न होंगे जिन्हें 60 मिनट के भीतर हल करना होगा।
RRB ALP Admit Card 2026: आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड अपडेट
इस परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (रीजनिंग), सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता जैसे विषय शामिल हैं। हर गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटा जाएगा। एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी-1 के बाद चयन प्रक्रिया में सीबीटी-2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार