RRB ALP CBT-1 Answer Key 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 आंसर-की पीडीएफ आज होगी जारी, डाउनलोड प्रोसेस जानें
Santosh Kumar | November 12, 2026 | 03:28 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना प्रश्न पत्र, अपने द्वारा दिए गए उत्तर (रिस्पॉन्स) और आंसर की देख सकेंगे।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) आज असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी-1 परीक्षा के लिए प्रोविज़नल आंसर की जारी करेगा। सीईएन 01/2026 के तहत आयोजित यह परीक्षा 3 से 5 नवंबर तक हुई। आरआरबी की लेटेस्ट अधिसूचना के अनुसार, एएलपी सीबीटी-1 आंसर-की की पीडीएफ आज शाम 7 बजे जारी की जाएगी। लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार अपने प्रश्न पत्र, अपने द्वारा दिए गए उत्तर और आंसर की देख सकेंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सीईएन 01/2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के पद के लिए आयोजित सीबीटी-1 परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी करने के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना प्रश्न पत्र, अपने द्वारा दिए गए उत्तर (रिस्पॉन्स) और आंसर की देख सकेंगे।
RRB ALP CBT-1 Answer Key 2026: ऑब्जेक्शन डेट व फीस
आरआरबी एएलपी आंसर-की डाउनलोड करने की सुविधा 12 नवंबर को शाम 7 बजे से शुरू होकर 19 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान, उम्मीदवार प्रश्नों, विकल्पों और आंसर की के संबंध में अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकेंगे।
यदि किसी प्रश्न, विकल्प या उत्तर कुंजी के संबंध में कोई आपत्ति है, तो उसे दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न ₹50 का शुल्क और लागू बैंक शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से) करना होगा।
RRB ALP CBT-1 Answer Key 2026: आरआरबी एएलपी चयन प्रक्रिया
यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा। आपत्तियां केवल 19 नवंबर को रात 11:59 बजे तक ही स्वीकार की जाएंगी। सीबीटी-1 स्क्रीनिंग टेस्ट है, इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते हैं।
आपत्तियों की समीक्षा के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों को सीबीटी-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आरआरबी का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी