RRB ALP CBAT City Slip 2024: आरआरबी एएलपी सीबीएटी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, री-एग्जाम 31 अगस्त को
Abhay Pratap Singh | August 22, 2025 | 05:15 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एएलपी सीबीएटी सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन 01/2024 सहायक लोको पायलट (सीबीएटी पुनः परीक्षा) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। एएलपी सीबीएटी री-एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले पात्र कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से अपना आरआरबी एएलपी सीबीएसटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जांच सकते हैं।
आरआरबी एएलपी सीबीएटी सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एएलपी सिटी इंटिमेशन स्लिप में कैंडिडेट परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र वाले शहर का नाम सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।
आरआरबी की ओर से एएलपी सीबीएटी री-एग्जाम 2024 का आयोजन 31 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। आरआरबी एएलपी सीबीएटी 2024 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read RRB: आरआरबी ने मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड श्रेणी के लिए परीक्षा तिथि जारी की, एडमिट कार्ड डेट जानें
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “जिन अभ्यर्थियों की शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी, उन्हें पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पर एसएमएस व ईमेल द्वारा भी सूचित किया जाएगा। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट हेल्पडेस्क नंबर 9513437783 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।”
आरआरबी ने उम्मीदवारों से अवैध रूप से नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके गुमराह करने वाले दलालों से सावधान रहने की अपील की है। भर्ती संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 18,799 पदों को भरा जाएगा।
RRB ALP CBAT City Intimation Slip 2024: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर,‘सीबीएटी री-एग्जाम सिटी स्लिप’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एएलपी सीबीएटी सिटी स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें