RRB ALP Recruitment 2025: आरआरबी एएलपी पंजीकरण rrbcgd.gov.in पर शुरू; लोको पायलट के 9,970 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | April 12, 2025 | 05:30 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एएलपी 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 मई और शुल्क भुगतान की लास्ट डेट 13 मई तय की गई है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज यानी 12 अप्रैल से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी एएलबी भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आरआरबी लोको पायलट भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 मई और शुल्क भुगतान की लास्ट डेट 13 मई तय की गई है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 14 मई से 23 मई तक आवेदन फॉर्म में सुधार का विकल्प दिया जाएगा। उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई, 2025 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। आरआरबी एएलपी 2025 अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के तहत प्रारंभिक वेतन 19,900 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए और एससी/ एसटी/ एक्स-सर्विसमैन/ फीमेल/ ट्रांसजेंडर/ अल्पसंख्यक/ ईबीसी को 250 रुपए शुल्क देना होगा। सीबीटी-1 में उपस्थित होने वाले रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को पूरे व अन्य को 400 रुपए वापस कर दिया जाएगा।
RRB ALP Eligibility Criteria 2025: शैक्षणिक योग्यता
फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिक (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक के ट्रेडों में एनसीवीटी/एससीवीटी के मान्यता प्राप्त संस्थानों से मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी प्लस आईटीआई हो। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी एएलपी 2025 भर्ती नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
आरआरबी एएलपी 2025 चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम में अलग-अलग जोन में कुल 9970 पद भरे जाएंगे, जिनमें यूआर के 4116 पद शामिल हैं। वहीं, एससी के 1716, एसटी के 858, ओबीसी के 2289 और ईडब्ल्यूएस के 991 पद आरक्षित हैं।
RRB ALP 2025 Notification PDF: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार आरआरबी एएलपी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबस्आ पहले आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- एएलपी भर्ती 2025 संंबंधित लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- अब, लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]School Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में स्कूली बस पलटने से दो विद्यार्थियों की हुई मौत, 21 घायल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों को ले जा रही बस हंदवाड़ा में पलट गई। पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी