RPSC SI Telecom 2024 Final Result: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम फाइनल रिजल्ट जारी, 221 कैंडिडेट चयनित

Abhay Pratap Singh | August 20, 2026 | 01:00 PM IST | 2 mins read

आरपीएससी एसआई टेलॉकॉम अंतिम रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम 2024 परीक्षा के माध्यम से कुल 98 पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उप-निरीक्षक दूरसंचार (SI Telecom) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी एसआई टेलीकॉम 2024 फाइनल रिजल्ट जांच सकते हैं।

राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम 2024 का अंतिम परिणाम मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है। इसमें कुल 221 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आरपीएससी एसआई टेलीकॉम मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, कैटेगरी, लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के अंक और कुल प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

उम्मीदवारों को आरपीएससी एसआई टेलीकॉम फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान पुलिस विभाग ने एसआई टेलीकॉम के कुल 98 पदों को भरा जाएगा, इनमें अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के अंतर्गत 4 पद और गैर अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत 94 पद शामिल हैं।

Also read RPSC School Lecturer Result 2026: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर रिजल्ट राजनीति विज्ञान के लिए जारी, 67 उम्मीदवार सफल

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम परीक्षा 2024 की शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 20 मई 2026 को जारी परिणाम में साक्षात्कार के लिए प्रोविजनल रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 3 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित किए गए थे।”

आयोग ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत विज्ञापित पदों से संबंधित न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त कोई भी अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है। न्यायाल में दायर याचिकाएं विचाराधीन होने के कारण 2 अभ्यर्थियों रोल नंबर 3173345 और 3177942 का परिणाम सील्ड कवल में रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम सूचना जांच सकते हैं।

Rajasthan Police SI Telecom 2024 Final Result Out: डाउनलोड करें

राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम 2024 फाइनल रिजल्ट निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरपीएससी रिजल्ट पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in/results पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) परीक्षा 2024’ मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना नाम व रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]