RPSC SI PET Result 2026: आरपीएससी एसआई पीईटी रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए 4,019 कैंडिडेट चयनित

Abhay Pratap Singh | September 16, 2026 | 10:34 AM IST | 1 min read

राजस्थान एसआई 2025 फिजिकल टेस्ट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

आरपीएससी एसआई 2025 पीईटी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा 2025 के तहत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम घोषित कर दिया है। आरपीएससी एसआई पीईटी 2025 में शामिल कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।

आरपीएससी एसआई पीईटी रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट 4,019 कैंडिडेट के रोल नंबर शामिल हैं। आरपीएससी एसआई भर्ती 2025 के लिए फिजिकल टेस्ट 3 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया था।

नोटिस के अनुसार, “इंटरव्यू के लिए प्रोविजनल रूप से सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे भरकर (2 प्रतियों में) सभी शैक्षणिक, जाति एवं अन्य संबंधित प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी के साथ 25 सितंबर 2026 तक आवश्यक रूप से आयोग कार्यालय में भेजवाना होगा।”

Also read UKSSSC Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती, आवेदन 22 सितंबर से

आरपीएससी ने आगे बताया कि, पात्रता जांच में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता की सभी शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो आयोग किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त कर सकता है।”

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर 2025 इंटरव्यू शेड्यूल के संबंध में सूचना उचित समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी। आयोग ने फिजिकल टेस्ट रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी घोषित किए हैं।19 जून 2026 को जारी लिखित परीक्षा परिणाम में सफल कैंडिडेट ही पीईटी के लिए पात्र थे।

RPSC SI Result 2026 Out: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरपीएससी रिजल्ट पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in/results पर जाएं।
  • होमपेज पर, एसआई 2025 पीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]