RPSC Teacher Recruitment 2025: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर कृषि भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 सितंबर से करें आवेदन
Saurabh Pandey | August 29, 2025 | 08:08 PM IST | 1 min read
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर (कृषि) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा न्यूनमत 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए स्कूल लेक्चरर कृषि (स्कूल शिक्षा) के 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 सितंबर से शुरू होगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 3 अक्टूबर 2025 (रात 12 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर (कृषि) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा न्यूनमत 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करना चाहता है तो आवेदन की अवधि के दौरान एवं आवेदन पत्र की अंतिम तिथि के बाद 10 दिन के भीतर निर्धारित शुल्क 500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन पत्र में संशोधन कर सकता है। इसके बाद किसी प्रकार का संशोधन / परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा एवं ऐसी किसी भी त्रुटि का पूरा दायित्व अभ्यर्थी का ही होगा।
RPSC Teacher Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क (रुपये में)
|
|---|---|
|
सामान्य (अनारक्षित) / पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) / अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) के अभ्यर्थी
|
600 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर) / अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / सहरिया आदिम जाति के अभ्यर्थी
|
400 रुपये
|
|
दिव्यांगजन
|
400 रुपये
|
RPSC Teacher Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
राजस्थान स्कूल लेक्चरर (कृषि) भर्ती परीक्षा 450 अंकों की होगी। इसमें दो पेपर होंगे। पेपर I 150 अंकों का और पेपर II 300 अंकों का होगा। पेपर I की अवधि डेढ़ घंटे और पेपर II की अवधि तीन घंटे होगी। दोनों पेपरों के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल