RPSC RAS Mains Result 2024: आरपीएससी आरएएस मेंस रिजल्ट घोषित, इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवारों को लिस्ट जारी
Santosh Kumar | October 9, 2025 | 08:06 AM IST | 2 mins read
आरपीएससी आरएएस मेंस रिजल्ट 2024 सूची में कुल 2,461 उम्मीदवारों के नाम हैं जिन्होंने साक्षात्कार दौर के लिए अर्हता प्राप्त की है।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आज राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) मुख्य परीक्षा 2024 के परिणाम और कटऑफ अंक घोषित कर दिए हैं। जून 2025 में आयोजित मुख्य परीक्षा के परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किए गए। आरपीएससी आरएएस मेंस रिजल्ट 2024 सूची में कुल 2,461 उम्मीदवारों के नाम हैं जिन्होंने साक्षात्कार दौर के लिए अर्हता प्राप्त की है।
मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून, 2025 को आयोजित की गई। परिणामों के साथ, आयोग ने श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं, जिसमें क्षैतिज आरक्षण के तहत विकलांग, पूर्व सैनिक और विधवा श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ हैं।
RPSC RAS Mains Result 2024: 25 अभ्यर्थियों की परीक्षाएं निरस्त
नोटिस में कहा गया है कि श्रेणी संशोधन के कारण 20 फरवरी को जारी प्री रिजल्ट में परिवर्तन किया गया है। परिणामस्वरूप, आरपीएससी आरएएस 2024 मुख्य परीक्षा में सम्मिलित 25 अभ्यर्थियों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
इसके अतिरिक्त, प्रशासनिक कारणों से 11 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं। इसके अलावा, दो उम्मीदवारों के परिणाम राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर में लंबित याचिकाओं पर अंतिम निर्णय होने तक स्थगित रहेंगे।
RPSC RAS Mains 2024 Result: आरएएस मेंस रिजल्ट 2024 कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरपीएससी आरएएस मेन्स परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरपीएससी आरएएस मेन्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आरपीएससी आरएएस मेन्स परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन होगी।
- कंट्रोल-एफ के जरिए परिणाम पीडीएफ में रोल नंबर की जांच करें।
- इसके बाद कटऑफ की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2024 के लिए 2 सितम्बर, 2024 को विज्ञापन जारी किया। इस भर्ती के माध्यम से राज्य सेवा के लिए 428 तथा अधीनस्थ सेवा के लिए 668 पदों सहित कुल 1096 पदों को भरना प्रस्तावित है।
अगली खबर
]SSC Exams: अदालत ने एसएससी को लगाई फटकार, कहा- परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लेकर चर्चा पर रोक नहीं लगाई जा सकती
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने एसएससी को नोटिस जारी कर 3 सप्ताह में जवाब मांगा। याचिका में दावा है कि एसएससी ने प्रश्नपत्रों पर चर्चा और विश्लेषण पर अनुचित रोक लगाने को कहा है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल