RPSC RAS Main Exam 2023: आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा अब 27 व 28 जनवरी को नहीं होगी, जानें पूरी वजह
Abhay Pratap Singh | January 20, 2024 | 11:19 AM IST | 1 min read
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) मुख्य परीक्षा 2023 स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन अब जून या जुलाई माह में कराए जाने की संभावना है।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा RPSC RAS Main Exam 2023 का आयोजन जनवरी माह की 27 व 28 तारीख को किया जाना था। हालांकि, अब आरएएस मुख्य परीक्षा 2023 के आयोजन पर आरपीएससी ने रोक लगा दी है।
मंत्री किरोणी लाल मीणा ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग पर विचार करते हुए आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा 2023 रिशेड्यूल करने की कैबिनेट के फैसले की घोषणा की है। जिसके बाद यह परीक्षा इसी वर्ष जून व जुलाई माह में कराए जानें की संभावना जताई गई है।
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि, “संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) भी परीक्षा शेड्यूल जारी करेगा। साथ ही पेपर लीक की रोकथाम के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया गया है। इस संबंध में दर्ज मामलों के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।”
आरएएस भर्ती के तहत 905 पदों पर चयन के लिए आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एग्जाम 2023 का आयोजन पिछले साल 1 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, 20 अक्टूबर को आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परिणाम 2023 जारी किया गया था।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बताया कि आरपीएससी आरएएस मेन एग्जाम 2021 की उत्तर पुस्तिकाएं उम्मीदवारों के लिए 20 फरवरी से 31 मई तक आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी जाएगी। बता दें कि, कुल 905 रिक्त पदों में से 424 पद राज्य सेवाओं और 481 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए भरे जाएंगे।
अगली खबर
]MP Board Admit Card 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का प्रवेश पत्र जारी, 5 फरवरी से परीक्षाएं आयोजित
MP Board 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए छात्रों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम 2024 फरवरी व मार्च माह में आयोजित होंगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें