RPSC RAS 2024: आरपीएससी आरएएस भर्ती पंजीकरण rpsc.rajasthan.gov.in पर शुरू, 18 अक्टूबर लास्ट डेट
Saurabh Pandey | September 19, 2024 | 11:52 AM IST | 1 min read
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा के बाद आयोग इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित करेगा।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की तरफ से राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 19 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस 2024 भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2024 तक है।
RPSC RAS 2024: रिक्तियों की संख्या
आरपीएससी आरएएस 2024 भर्ती अभियान कुल 733 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं।
- राजस्थान राज्य सेवा - 346 पद
- राजस्थान अधीनस्थ सेवा - 387 पद
RPSC RAS 2024: आयुसीमा
आरपीएससी आरएएस 2024 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को कम से कम 21 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
RPSC RAS Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आरपीएससी आरएएस भर्ती 2024 में शामिल होने के इच्छुक सामान्य वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
RPSC RAS Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आरपीएससी आरएएस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
RPSC RAS Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- अब लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल